देश

हार के बाद MP कांग्रेस में बड़ा बदलाव, कमलनाथ को किनारे कर जीतू पटवारी के हाथ में सौंपी प्रदेश की कमान

Jitu Patwari Congress: भारत की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी कांग्रेस ने मध्य प्रदेश में अपना नया प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त किया है. यहां जीतू पटवारी को तत्काल प्रभाव से मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बना दिया गया है. कांग्रेस आलाकमान ने आज यह फैसला लिया तो उमंग सिंघार को CLH लीडर और हेमंत कटारे को मध्य प्रदेश का उपनेता भी बनाया गया.

न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, कांग्रेस महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल ने पार्टी की ओर से एक पत्र जारी कर मध्य प्रदेश में कांग्रेस के नए अध्यक्ष के चयन की जानकारी दी. मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 में करारी हार होने के बाद कांग्रेस ने अपना प्रदेश अध्यक्ष बदल दिया है. इस पद पर अब जीतू पटवारी रहेंगे. उन्हें ही मध्य प्रदेश कांग्रेस से जुड़े फैसलों का उत्तर दायित्व सौंपा गया है.

यह भी पढ़िए: “मोदी की गारंटी वाली गाड़ी, देश के हर…”, ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ के लाभार्थियों से पीएम मोदी ने की बातचीत

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में भी किया गया बदलाव

कांग्रेस हाईकमान ने छत्तीसगढ़ में भी पार्टी स्तर पर बड़ा बदलाव किया है. छत्तीसगढ़ में कांग्रेस हाईकमान ने चरण दास महंत को तत्काल प्रभाव से छत्तीसगढ़ के CLP नेता के रूप में नियुक्त किया है. उनके अलावा दीपक बैज को छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है.

Bharat Express Desk

Recent Posts

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

4 minutes ago

क्या CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर हुआ लाठीचार्ज?

सोशल मीडिया पर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन के नाम से एक…

5 minutes ago

प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने पर भाजपा का मेगा शो, आईजीआई स्टेडियम में होगा भव्य कार्यक्रम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी…

15 minutes ago

दिल्ली में आवारा कुत्तों से राहत की तैयारी! दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा- जनता को करेंगे जागरूक, यह एक आंदोलन बनेगा

दिल्ली हाई कोर्ट ने आवारा कुत्तों की नसबंदी और टीकाकरण की प्रक्रिया तेज करने के…

33 minutes ago

प्रेस की आजादी का आर्थिक मॉडल, रामनाथ गोयनका ने बिना विज्ञापन झुकाए कैसे बचाई मीडिया की साख?

रामनाथ गोयनका भारतीय पत्रकारिता के उन चुनिंदा नामों में हैं, जिन्होंने प्रेस की आजादी को…

41 minutes ago

बिहार MLC चुनाव: नीरज कुमार के नामांकन पर एनडीए का भरोसा, उपेंद्र कुशवाहा ने कहा- जीत हमारी होगी

पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जनता दल यूनाइटेड के उम्मीदवार नीरज कुमार ने अपना नामांकन…

54 minutes ago