देश

‘AAP’ की पॉलिटिक्स ट्रिक को फॉलो करने लगी बीजेपी और कांग्रेस, CM केजरीवाल बोले- अच्छी बात है जनता का भला हो रहा..

Arvind Kejriwal: देश की राजनीति में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने नयी तरह की राजनीति करने का चलन शुरू किया है. जिसमें मुफ्त बिजली, महिलाओं के लिए बस में सफर,  मां-बहनों के खात में एक-एक हजार रुपये डालना शामिल हैं. हालांकि बीजेपी और कांग्रेस ने इसको लेकर सीएम केजरीवाल पर ‘रेवड़ी पॉलिटिक्स’ करने का आरोप लगाया जाने लगा, लेकिन अब कांग्रेस और बीजेपी भी आप पार्टी की राह पर चलती हुई दिखाई दे रही हैं. मध्यप्रदेश में इस समय बीजेपी की सरकार है और सीएम शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश में ‘लाडली बहना योजना’ नाम से महत्वकांक्षी योजना शुरू की है. जिसके तहत सीएम शिवराज आज लाडली बहनों के खाते में एक-एक हजार रुपये डालने वाले हैं.

वहीं इस पर आप पार्टी के संयोजक और दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने ट्वीट कर चुटकी ली है. केजरीवाल ने शिवराज सिंह चौहान का एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि “कांग्रेस के साथ-साथ बीजेपी भी “आप” के बताए रास्ते पर चलने लगी. कर्नाटक में कांग्रेस की गारंटी “आप” के मैनिफेस्टो की नकल थीं. अब MP में बीजेपी ने “आप” की राह पकड़ ली. अच्छी बात है. जनता का भला होना चाहिए. चाहे ये पार्टी करे या वो पार्टी. इस से फर्क नहीं पड़ता.”

आज होगा लाडली बहना योजना का आयोजन

जाहिर सी बात है कि सीएम केजरीवाल ने यह ट्वीट ऐसे समय में किया है, जब आज शाम को 6 बजे मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज अपनी महत्वकांशी योजना लाडली बहना योजना (Ladli Behna Yojana) का आगाज करने जा रहे हैं.  सीएम चौहान जबलपुर से लाडली बहना योजना के तहत क्लिक दबाकर प्रदेश की सवा करोड़ बहनों के खाते में एक हजार रुपए डालेंगे. इससे पहले सीएम ने कहा कि “आज का दिन मेरे जीवन के सबसे महत्वपूर्ण दिनों में से एक है. जबलपुर से आज शाम से हम ‘मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना’ के तहत महिलाओं को 1000 रुपये ट्रांसफर करना शुरू कर देंगे. हमें 1.25 करोड़ पंजीकरण प्राप्त हुए हैं. 12 महीने में मेरी सभी बहनों के खाते में 12 हजार रुपये आएंगे. मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना की शुरुआत से महिलाएं सशक्त होंगी और अपनी बुनियादी जरूरतों को पूरा करने में सक्षम होंगी.’

केजरीवाल की ट्रिक्स बीजेपी और कांग्रेस ने अपनाई!

दरअसल सीएम केजरीवाल ने सबसे पहले दिल्लीवासियों के लिए कई तरह की मुफ्त योजनाएं चलाई हैं. तब बीजेपी की तरफ से इसे मुफ्त की रेवड़ियां बताया गया था. वहीं अब इस ‘रेवड़ी कल्चर’ को बीजेपी और कांग्रेस ने ही फोलो करना शुरू कर दिया है. मध्यप्रदेश में इस साल चुनाव है इसलिए बीजेपी मध्य प्रदेश में लाडली बहना योजना के जरिए तो कांग्रेस नारी सम्मान योजना के जरिए 1500 रुपये व गैस टंकी 500 रुपये में देने का आवेदन भरवा रही है.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

त्रिपुरा में BSF जवानों पर हमले के बाद प्रशासन सख्त, घर-घर जाकर मांगे जा रहे जमीन और नागरिकता के दस्तावेज

त्रिपुरा में BSF जवानों पर हुए जानलेवा हमले के बाद प्रशासन सख्त नजर आ रहा…

16 minutes ago

अमीरी और अशांति के बीच फंसा बलोचिस्तान, जानिए पाकिस्तान के इस सबसे बड़े सूबे की कहानी

बलोचिस्तान पाकिस्तान का सबसे बड़ा प्रांत है, जो प्राकृतिक संसाधनों, विशाल पहाड़ों और रणनीतिक रूप…

41 minutes ago

कोहली का धमाका, गेंदबाजों का कमाल; न्यूजीलैंड पर भारत की आसान जीत

भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में 5 विकेट से शानदार जीत दर्ज की.…

53 minutes ago

ईरान में सत्ता बदलने निकले थे ट्रंप-नेतन्याहू, अब अपनी ही कुर्सी बचाने की चुनौती!

ईरान में सत्ता बदलने की ट्रंप और नेतन्याहू की कोशिश क्यों नाकाम हुई? खामेनेई के…

1 hour ago

राहुल गांधी बारूद खत्म..! सीएम योगी आदित्यनाथ किस से कहा अखिलेश बबुआ को समझाओ?

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा को…

2 hours ago

लोकेशन के आधार पर टैक्स तय नहीं हो सकता, बेंगलुरु फाइव-स्टार होटल पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

सुप्रीम कोर्ट ने बेंगलुरु के फाइव-स्टार होटलों पर समान प्रॉपर्टी टैक्स व्यवस्था को बरकरार रखा…

2 hours ago