CRPF स्कूल के धमाके के बाद उठा धुएं का गुबार
दिल्ली के रोहिणी स्थित सीआरपीएफ स्कूल के पास बड़ा धमाका हुआ है. ब्लास्ट इतना तेज था कि पूरे इलाके में धुएं का गुबार भर गया. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर दिल्ली पुलिस पहुंच गई है. पुलिस का कहना है कि धमाके की वजह जानने के लिए एक्सपर्ट की टीम को बुलाया गया है.
दिल्ली के रोहिणी स्थित प्रशांत विहार इलाके में धमाके की आवाज सुनाई दी, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. यह धमाका केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल (CRPF) के स्कूल की दीवार के पास हुआ.
यह भी पढ़ें- राजस्थान के धौलपुर में बस ने टेंपो को मारी टक्कर, 8 बच्चों समेत 11 की मौत, कई गंभीर रूप से घायल
दमकल विभाग ने बताया कि दिल्ली के रोहिणी जिले के प्रशांत विहार इलाके में CRPF स्कूल के बाहर धमाके की खबर मिली है. सुबह करीब 7:50 बजे दमकल विभाग को घटना की जानकारी मिली, जिसके बाद 2 दमकल गाड़ियों को तुरंत मौके पर भेजा गया. हालांकि, अभी तक आग लगने या दीवार को नुकसान पहुंचने की कोई सूचना नहीं मिली है. टीम लगातार इलाके में तलाशी अभियान चला रही है.
-भारत एक्सप्रेस
Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में अभी दो साल का समय बाकी है, लेकिन बीजेपी और…
Sherlyn Chopra CJP Protest: एक्ट्रेस और मॉडल शर्लिन चोपड़ा ने मुंबई में आयोजित कॉकरोच जनता…
Vladimir Putin Nuclear Warning: यूक्रेन जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एक…
अयोध्या राम मंदिर में 4 करोड़ रुपये का चेक बाउंस होने के बाद ट्रस्ट ने…
Captain Smit Machchhar: फ्लाईदुबई की उड़ान FZ1073 में जो हुआ, उसने कई लोगों को 1986…