पं. बंगाल में पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संदेशखाली में हुई घटना को लेकर तृणमूल कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है. वहीं उन्होंने घटना के मुख्य आरोपी नेता शाहजहां शेख को बचाने का आरोप भी पार्टी पर लगाया. पीएम मोदी ने आज पश्चिम बंगाल के आरामबाग में 7,200 करोड़ रुपए की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास और लोकार्पण करने के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए ये बातें कही.
ममता दीदी ने TMC के नेता को बचाने के लिए लगा दी पूरी ताकत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल की सीएम ममता पर निशाना साधते हुए कहा, “संदेशखाली में बहनों-बेटियों के साथ दुस्साहस की सारी हदें पार कर दी. जब संदेशखाली की बहनों ने अपनी आवाज बुलंद की और ममता दीदी से मदद मांगी तो उन्हें बदले में क्या मिला? मुख्यमंत्री दीदी ने, बंगाल सरकार ने TMC के नेता को बचाने के लिए जो भी कर सकते थे पूरी शक्ति लगा दी. TMC के राज में TMC का ये अपराधी नेता करीब-करीब दो महीने तक फरार रहा. कोई तो होगा ना जो उनके बचाता होगा?”
INDIA गठबंधन के नेताओं पर चुप्पी साधने का आरोप
सभा में INDI गठबंधन के नेताओं पर चुप्पी साधने का आरोप लगाते हुए पीएम मोदी ने कहा, “आज बंगाल की जनता यहां की मुख्यमंत्री दीदी से पूछ रही है कि क्या कुछ लोगों का वोट आपके लिए संदेशखाली की पीड़ित महिलाओं से भी ज्यादा अहम हो गया है? मुझे सबसे ज्यादा हैरानी INDI गठबंधन के बाकी नेताओं को देखकर होती है. INDIA गठबंधन के बड़े-बड़े नेता संदेशखाली पर आंख, कान, मुंह सब बंद करके बैठे हैं.” पीएम मोदी ने आगे कहा कि, “कांग्रेस और इंडी गठबंधन के लिए भ्रष्टाचारियों, परिवारवादियों और तुष्टिकरण करने वालों का साथ देना यही एक काम बचा है, यही उनके लिए सबसे बड़ा काम है. TMC ने बंगाल में अपराध और भ्रष्टाचार का एक नया मॉडल पैदा कर दिया है.”
मोदी की गारंटी
पीएम मोदी ने बंगाल पुलिस द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भाजपा नेताओं की तारीफ भी की. वहीं पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, “21वी सदी का भारत तेज गति से आगे बढ़ रहा है. हम सभी ने मिलकर 2047 तक विकसित भारत बनाने का लक्ष्य तय किया है. देश का गरीब, किसान, महिला और युवा, ये देश की प्राथमिकता है. हमने निरंतर गरीब कल्याण से जुड़े कदम उठाए हैं, जिसका परिणाम आज दुनिया देख रही है. पिछले 10 वर्षो में देश के 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले हैं. ये दिखाता है कि हमारी सरकार की दिशा, नीतियां, निर्णय सही है और उसका मूल कारण निर्णय सही है.”
वहीं उन्होंने कहा, “मेरी गारंटी है. मैं बंगाल के लोगों से वादा करता हूं कि लूटने वालों को लौटाना ही पड़ेगा, ये मोदी छोड़ने वाला नहीं है. मोदी इनकी गालियों और हमले से डरने वाला नहीं है, झुकने वाला नहीं है. जिसने गरीब को लूटा है, उसको लौटाना ही पड़ेगा.”
World Bank Report: विश्व बैंक की अक्टूबर 2026 रिपोर्ट के अनुसार, 2011 से 2023 के…
त्रिपुरा में BSF जवानों पर हुए जानलेवा हमले के बाद प्रशासन सख्त नजर आ रहा…
बलोचिस्तान पाकिस्तान का सबसे बड़ा प्रांत है, जो प्राकृतिक संसाधनों, विशाल पहाड़ों और रणनीतिक रूप…
भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में 5 विकेट से शानदार जीत दर्ज की.…
ईरान में सत्ता बदलने की ट्रंप और नेतन्याहू की कोशिश क्यों नाकाम हुई? खामेनेई के…
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा को…