फोटो-सोशल मीडिया
Ayodhya Ram Mandir: भगवान राम की नगरी अयोध्या में 22 जनवरी को देखते हुए तैयारी तेजी से जारी है. राम मंदिर उद्घाटन से पहले राम भक्तों को अयोध्या पहुंचने में किसी तरह की समस्या का सामना न करना पड़े, इसके लिए हवाई यात्रा से लेकर विशेष ट्रेनों का संचालन भी शुरू किया जा रहा है. इसी क्रम में आज यानी गुरुवार से वंदे भारत एक्सप्रेस का कमर्शियल ऑपरेशन अयोध्या-दिल्ली तक शुरू हो रहा है. इसका हफ्ते में 6 दिन परिचालन होगा. बता दें कि श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के भव्य निर्माण के बाद अयोध्या का स्थान देश के टूरिज्म मैप पर विशिष्ट हो जाएगा. इसी को देखते हुए पर्यटकों के आवागमन की सुविधाओं को बेहतर बनाया जा रहा है.
बता दें कि 30 दिसंबर को एक कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या धाम जंक्शन और अयोध्या एयरपोर्ट का उद्घाटन कर जनता को समर्पित कर दिया था. इसी के साथ ही कई नई ट्रेनों की भी शुरुआत की थी. बता दें कि इस दिन पीएम मोदी ने जिन ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई थी, उनमें से अयोध्या-दिल्ली वंदे भारत भी एक थी. तो इसी के साथ ही 5 अन्य वंदे भारत ट्रेनों और 2 अमृत भारत ट्रेनों की भी उन्होंने शुरुआत की थी.
मिली जानकारी के मुताबिक, इस तरह ट्रेन को दिल्ली से अयोध्या की दूरी तय करने में 8 घंटे 20 मिनट का समय लगेगा. इस दौरान कानपुर सेंट्रल और लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन पर ट्रेन रुकेगी. दोनों स्टेशनों पर ट्रेन का हाल्ट 5-5 मिनट के लिए होगा. कानपुर सेंट्रल पर ये ट्रेन 11 बजे पहुंचेगी तो वहीं चारबाग रेलवे स्टेशन पर 12 बजकर 25 मिनट पर ये ट्रेन पहुंचेगी.
बता दें कि हफ्ते में 6 दिन ही इस ट्रेन का परिचालन अयोध्या से दिल्ली के बीच होगा. इस तरह से बुधवार को इस ट्रेन का परिचालन नहीं होगा और सभी दिन राम भक्तों की सुविधा के लिए ये उपलब्ध रहेगी. अयोध्या धाम जंक्शन-आनंद विहार टर्मिनल वंदे भारत एक्सप्रेस को अप व डाउन के लिए क्रमश: 22425 और 22426 ट्रेन नंबर असाइन किया गया है. नॉदर्न रेलवे- लखनऊ डिवीजन के अनुसार, यह ट्रेन सप्ताह में 6 दिन आनंद विहार टर्मिनल से सुबह के 6 बजकर 10 मिनट पर खुलेगी और दोपहर के 2 बजकर 30 मिनट पर अयोध्या पहुंचेगी.
अगर दिल्ली के लोग अयोध्या दर्शन के लिए आना चाहेंगे तो वे एक ही दिन में रामलला के दर्शन कर वापस लौट सकेंगे. क्योंकि वापसी की ट्रेन अयोध्या धाम जंक्शन से शाम के 3 बजकर 20 मिनट पर खुलेगी औऱ रात के 11 बजकर 40 मिनट पर आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी और फिर वापसी की यह ट्रेन शाम के 5 बजकर 15 मिनट पर लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन और 6 बजकर 35 मिनट पर कानपुर पहुंचेगी.
-भारत एक्सप्रेस
Antaragni 2026 IIT Kanpur Bharat Express: IIT कानपुर में 29 अक्टूबर से 1 नवंबर तक…
इमरान खान को FRRO द्वारा भारत छोड़ने का नोटिस मिलने के बाद मामला बॉम्बे हाईकोर्ट…
Lieutenant Governor Dr Dinesh Sharma Andaman tourism festival: अंडमान-निकोबार के LG डॉ. दिनेश शर्मा ने…
Indian Defence Deals: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई DAC बैठक में भारतीय…
Donald Trump Global Influence: डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले दो वर्षों में आठ देशों के चुनावों…
गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…