दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन.
दिल्ली के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और आप नेता सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी है. सत्येंद्र जैन मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में तिहाड़ जेल में बंद थे. सत्येंद्र जैन को 30 मई 2022 को ईडी ने गिरफ्तार किया था.
राउज एवेन्यू कोर्ट ने सत्येंद्र जैन को सशर्त जमानत दी है. कोर्ट ने उन्हें आदेश दिया है कि वह अपना पासपोर्ट जमा करें. इसके साथ ही बिना अदालत की अनुमति के विदेश यात्रा नहीं करेंगे. इससे पहले पिछले साल सत्येंद्र जैन को मई में मेडिकल ग्राउंड पर कोर्ट ने जमानत दी थी. इस दौरान वह 10 महीने तक जेल से बाहर रहे थे.
सत्येंद्र जैन को जमानत मिलने से आम आदमी पार्टी के लिए भी राहत की खबर है. दिल्ली में विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं. ऐसे में अब उनका जेल से बाहर आना पार्टी के लिए फायदा पहुंचा सकता है. आम आदमी पार्टी के अब सभी नेता जमानत पर जेल से बाहर आ चुके हैं.
यह भी पढ़ें- सुप्रीम कोर्ट ने OTT प्लेटफार्मों की निगरानी के लिए नियामक बोर्ड की याचिका की खारिज
सत्येंद्र जैन को ज़मानत मिलने पर AAP नेता संजय सिंह ने कहा, “ये AAP के एक-एक कार्यकर्ता के लिए बहुत खुशी की ख़बर है. उन्हें 873 दिन उन्हें जेल में रखा गया, 36 किलो वजन कम हो गया, लेकिन मैं सत्येंद्र जैन के जज़्बे को नमन करूंगा. ये आम आदमी पार्टी है. आंदोलन की भट्ठी से तपकर हम निकले हैं. मैं हृदय की गहराइयों से सत्येंद्र जैन को बधाई देता हूं. अरविंद केजरीवाल का कारवां दिन प्रतिदिन बढ़ रहा है. उनकी ताकत दिन प्रतिदिन मज़बूत हो रही है.”
-भारत एक्सप्रेस
यमन के हूती विद्रोहियों ने दावा किया है कि बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य में सऊदी गठबंधन…
Shivraj Singh Chouhan: केंद्र सरकार के कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान रात में कोसमी गांव…
Pakistan News: पाकिस्तान सरकार ने खैबर पख्तूनख्वा में संविधान के अनुच्छेद 232 और 234 के…
Railway Exam: RRB सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा 12 और 13 अक्टूबर 2026 को होगी. 100 प्रश्नों…
PM Modi: पीएम की ओर से संस्कृत श्लोक, "देव्या यया ततमिदं जगदात्मशक्त्या निश्शेषदेवगणशक्तिसमूहमूर्त्या. तामम्बिकामखिलदेवमहर्षिपूज्यां भक्त्या…
Workers Leaving Surat: गुजराती सेठों की बंधुआ मजदूरी से परेशान यूपी-बिहार के मजदूर घर लौट…