Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

दिल्ली के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को अदालत से बड़ी राहत, राउज एवेन्यू कोर्ट ने दी जमानत

दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी है. सत्येंद्र जैन मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में तिहाड़ जेल में बंद थे.

Satyendar Jain

दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन.

दिल्ली के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और आप नेता सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी है. सत्येंद्र जैन मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में तिहाड़ जेल में बंद थे. सत्येंद्र जैन को 30 मई 2022 को ईडी ने गिरफ्तार किया था.

कोर्ट ने शर्तों के साथ दी जमानत

राउज एवेन्यू कोर्ट ने सत्येंद्र जैन को सशर्त जमानत दी है. कोर्ट ने उन्हें आदेश दिया है कि वह अपना पासपोर्ट जमा करें. इसके साथ ही बिना अदालत की अनुमति के विदेश यात्रा नहीं करेंगे. इससे पहले पिछले साल सत्येंद्र जैन को मई में मेडिकल ग्राउंड पर कोर्ट ने जमानत दी थी. इस दौरान वह 10 महीने तक जेल से बाहर रहे थे.

AAP के सभी नेता जेल से रिहा

सत्येंद्र जैन को जमानत मिलने से आम आदमी पार्टी के लिए भी राहत की खबर है. दिल्ली में विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं. ऐसे में अब उनका जेल से बाहर आना पार्टी के लिए फायदा पहुंचा सकता है. आम आदमी पार्टी के अब सभी नेता जमानत पर जेल से बाहर आ चुके हैं.

यह भी पढ़ें- सुप्रीम कोर्ट ने OTT प्लेटफार्मों की निगरानी के लिए नियामक बोर्ड की याचिका की खारिज

संजय सिंह का बयान

सत्येंद्र जैन को ज़मानत मिलने पर AAP नेता संजय सिंह ने कहा, “ये AAP के एक-एक कार्यकर्ता के लिए बहुत खुशी की ख़बर है. उन्हें 873 दिन उन्हें जेल में रखा गया, 36 किलो वजन कम हो गया, लेकिन मैं सत्येंद्र जैन के जज़्बे को नमन करूंगा. ये आम आदमी पार्टी है. आंदोलन की भट्ठी से तपकर हम निकले हैं. मैं हृदय की गहराइयों से सत्येंद्र जैन को बधाई देता हूं. अरविंद केजरीवाल का कारवां दिन प्रतिदिन बढ़ रहा है. उनकी ताकत दिन प्रतिदिन मज़बूत हो रही है.”

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital