देश

आर्म्स लाइसेंस मामले में अब्बास अंसारी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, अदालत ने दी जमानत

Abbas Ansari Arms Case: मुख्तार अंसारी के बेटे और समाजवादी पार्टी के विधायक अब्बास अंसारी को आर्म्स लाइसेंस मामले में सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. शीर्ष अदालत ने अब्बास अंसारी को जमानत दे दी है. अब्बास अंसारी पर शूटिंग प्रतियोगिताओं के बहाने विदेशी बंदूकें खरीदने का आरोप है. इस मामले में उत्तर प्रदेश पुलिस ने FIR दर्ज की थी.

कपिल सिब्बल ने आरोपों को बताया गलत

सोमवार यानी कि 18 मार्च को कोर्ट में हुई सुनवाई के दौरान दलील देते हुए अब्बास अंसारी के वकील कपिल सिब्बल ने कहा कि विदेश से लाइसेंस मंगाने के लिए साल 2015 में यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर जारी किया गया था, जोकि विभाग से जारी होता है. एफआईआर में जिस घटना का जिक्र किया गया है, उस समय अब्बास पैदा ही नहीं हुआ था. एक दूसरी एफआईआर जो दर्ज है, उस समय अब्बास की उम्र केवल छह साल थी.

यूपी पुलिस ने दी ये दलीलें

वहीं इस मामले में यूपी पुलिस की ओर से अदालत में दी गई दलील में कहा गया कि अब्बास पर शूटिंग प्रतियोगिता के बहाने विदेशी बंदूकें खरीदने का मामला दर्ज किया था. इसके अलावा यूपी पुलिस की ओर से कहा गया है कि अब्बास अंसारी कई आपराधिक मामलों में शामिल है.

यह भी पढ़ें- ‘कांग्रेस का एक ही लक्ष्य लोगों को लूटो और अपनी जेब भरो…’ शिवमोगा की चुनावी रैली में गरजे पीएम मोदी

ये हैं आरोप

अब्बास अंसारी पर आरोप है कि उन्होंने पुलिस को बिना जानकारी दिए शस्त्र लाइसेंस को दिल्ली ट्रांसफर करा लिया था. इसके अलावा एक ही लाइसेंस पर कई असलहे खरीदने का भी आरोप है. पुलिस ने लखनऊ पुलिस ने 12 अक्टूबर 2019 को शस्त्र लाइसेंस को लेकर एक मामला दर्ज किया था. जिसकी जांच के बाद पुलिस ने धारा 467, 468, 471, 420 और आर्म्स एक्ट की धारा 30 के तहत कोर्ट में चार्जशीट दायर की थी.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

PAK के हाथों में कटोरा, मुंह पर धौंस! वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट से कांप उठेगा पाकिस्तान, क्यों हुआ कंगाल?

World Bank की रिपोर्ट के मुताबिक, MENAAP क्षेत्र में रोजाना 3 डॉलर से कम पर…

15 minutes ago

Shardiya Navratri 2026: 11 या 12 अक्टूबर? जानिए कब से शुरू हो रहे हैं नवरात्र और किस दिन पड़ेगी अष्टमी

Navratri kab se shuru: शारदीय नवरात्र 11 अक्टूबर से शुरू हो रहे हैं. इस बार…

44 minutes ago

उपचुनाव के नतीजों पर आज सबकी नजर! तमिलनाडु में TVK, पुडुचेरी में NDA आगे, बंगाल में मतगणना के बीच सख्ती

Bypoll Results: देश में 6 सीटों पर हुए उपचुनाव को लेकर आज वोटों की गिनती…

1 hour ago

‘शैतान का अंत हो गया…’ नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री के इस जहरीले बयान से क्यों हिला बॉलीवुड?

Bollywood News: नाना पाटेकर के निधन पर विवादित बयान देने के बाद तनुश्री दत्ता ने…

1 hour ago

पाकिस्तान के होंगे 15 टुकड़े? जानिए क्यों अपने ही मुल्क का नक्शा बदलने पर तुले है असीम मुनीर

Pakistan News: पाकिस्तान के चार बड़े प्रांतों को तोड़कर 12 से 15 नए राज्य बनाने…

2 hours ago