प्रतीकात्मक तस्वीर
जम्मू-कश्मीर में 22 मई से G-20 की बैठक शुरू होने वाली है. वहीं अब जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने श्रीनगर आने वाले विदेशी प्रतिनिधियों के यात्रा कार्यक्रम में अंतिम समय में सुरक्षा कारणो से कुछ बदलाव किया है. मीडिया रिपोर्टस के अनुसार 26/11 जैसे आतंकी हमले की साजिश के खुलासे के बाद यह बड़ा कदम उठाया गया है.
मेहमानों का गुलमर्ग दौरा रद्द
बता दें कि जी 20 टूरिज्म वर्किंग ग्रुप (डीडब्ल्यूजी) G-20 की बैठक के दौरान राज्य के खूबसूरत इलाके गुलमर्ग जाने वाला था. यहां पर विदेशी मेहमानों का फेमस स्की रिसॉर्ट और दाचीगाम वाइल्डलाइफ सेंचुरी जाने का कार्यक्रम तय था. वहीं अब यह दौरा रद्द कर दिया गया है.
खुफिया एजेंसियों ने दी थी चेतावनी
खुफिया एजेंसियों ने जम्मू-कश्मीर में 22 मई से शुरू होने वाली G-20 की बैठक को लेकर चेतावनी दी थी कि इस दौरान संभावित आतंकी हमले में स्कूलों को निशाना बनाया जा सकता है. जिसके मद्देनजर प्रशासन को कुछ स्कूलों को G-20 के लिए आयोजित कार्यक्रम समाप्त होने तक उन्हें बंद रखने का आदेश जारी किया गया.
बता दें कि पिछले हफ्ते से, डल झील पर नौसेना के कमांडो द्वारा सुरक्षा अभ्यास किया जा रहा है, लगभग 60 विदेशी प्रतिनिधियों के श्रीनगर में तीसरे G-20 पर्यटन कार्य समूह की बैठक में भाग लेने की उम्मीद है. मिली जानकारी के अनुसार पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI के इशारे पर आतंकवादी घाटी में बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में थे. उन्होंने गुलमर्ग के उसी होटल को निशाना बनाने की योजना बनाई थी, जिसमें G-20 की बैठक के लिए आने वाले विदेशी मेहमानों को ठहराया जाना था. इस होटल के एक ड्राइवर के पकड़े जाने पर इस पूरी आतंकी साजिश से पर्दा उठा है. वहीं, सुरक्षा बलों को पूरी तरह मुस्तैद कर दिया गया है. खतरे को देखते हुए मेहमान अब गुलमर्ग नहीं जाएंगे.
जैश-ए मोहम्मद ने बनाई थी योजना
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आतंकवादी कश्मीर में जी20 शिखर सम्मेलन के दौरान एक साथ दो से तीन जगहों पर हमला करने की योजना बना रहे हैं. वहीं पाकिस्तान और चीन ने यह कहते हुए कश्मीर में G-20 की बैठक में भाग लेने से इनकार कर दिया है कि यह बैठक “विवादित क्षेत्र” में आयोजित किया जा रहा है. हालाँकि, भारत ने भी उनकी आपत्तियों को यह कहते हुए खारिज कर दिया है कि पूरे देश में G20 बैठकें आयोजित की जा रही हैं और इसलिए जम्मू-कश्मीर में बैठकें आयोजित करना स्वाभाविक है.
Free Fire India डाउनलोड कैसे करें, लॉगिन करने का तरीका क्या है, Free Fire MAX…
Solar System End: मृत तारे के पास मिली इस दुर्लभ संरचना ने वैज्ञानिकों को हैरान…
Illegal Ethanol Seizure: अमृतसर देहाती पुलिस की बड़ी कार्रवाई. ब्यास नाके से भारी मात्रा में…
UP PET 2026 परीक्षा के चलते 30 अक्टूबर को लखनऊ, प्रयागराज समेत 60 जिलों में…
DA Hike Update: एमपी के करीब 12 लाख कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए दिवाली का…
Haptic Technology: हैप्टिक टेक्नोलॉजी कैसे दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए खेलों को बदल रही है? जानिए…