देश

J-K: जैश के आतंकी को NIA ने किया गिरफ्तार, कश्मीर को दहलाने की थी साजिश, पाकिस्तानी आकाओं को देता था इनपुट

Jammu And Kashmir: एनआईए ने रविवार को जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) के एक आतंकी को गिरफ्तार किया है. एनआईए ने कहा कि कुपवाड़ा जिला निवासी मोहम्मद उबैद मलिक पाकिस्तान स्थित जैश-ए-मोहम्मद कमांडर के लगातार संपर्क में था और वह जम्मू-कश्मीर में बड़ी आतंकी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था.

अधिकारी ने कहा, जांच से पता चला है कि गिरफ्तार आतंकी पाकिस्तान स्थित कमांडर को विशेष रूप से सैनिकों और सुरक्षा बलों की आवाजाही के बारे में गुप्त सूचना दे रहा था. एनआईए ने उसके कब्जे से जम्मू-कश्मीर में आतंकी गतिविधियों को आगे बढ़ाने में उसकी संलिप्तता को दर्शाने वाले विभिन्न आपत्तिजनक दस्तावेज भी बरामद किए हैं.

यह मामला एनआईए द्वारा 21 जून 2022 को स्वत: संज्ञान में दर्ज किया गया था. इसमें नशीले पदार्थों, नकदी, हथियारों, इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइसेस (IED), जिसमें रिमोट कंट्रोल से चलने वाले स्टिकी बम/चुंबकीय बम शामिल हैं, की विशाल खेपों का संग्रह और डिस्ट्रिब्यूशन शामिल है.

एनआईए की जांच के अनुसार, जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी हमलों को अंजाम देने के लिए आईईडी और विस्फोटक अक्सर ड्रोन से वितरित किए जा रहे हैं और स्थानीय स्तर पर भी इकट्ठा किए जा रहे हैं. हमलों में मुख्य रूप से अल्पसंख्यकों और सुरक्षा बलों के जवानों को निशाना बनाया जाता है.

ये भी पढ़ें: “लोगों को गुमराह ना करें…” पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के दिव्य दरबार का परमहंस आचार्य ने किया विरोध, बागेश्वर धाम सरकार के समर्थन में आए महंत राजू दास
शांति और सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने, आतंकवादी गतिविधियों में शामिल होने और भारत सरकार के खिलाफ युद्ध छेड़ने के व्यापक उद्देश्य के साथ एन्क्रिप्टेड सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते हुए साजिश रची जा रही है. इस मामले में अब एनआईए जांच आगे बढ़ा रही है.

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

अमित शाह के यूपी दौरे से चुनावी तैयारियों को मिलेगी रफ्तार, आरपी सिंह ने जताया भाजपा की वापसी का भरोसा

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता आरपी सिंह ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह…

44 minutes ago

कमाई में जोरदार उछाल! अदाणी पोर्ट्स का नेट प्रॉफिट बढ़ा, CEO अश्विनी गुप्ता ने गिनाए तरक्की के नए रास्ते

अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशनल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड (एपीएसईजेड) ने बुधवार को वित्त वर्ष 27 की…

52 minutes ago

ट्रांसजेंडर सर्टिफिकेट के लिए अब मेडिकल टेस्ट जरूरी? सुप्रीम कोर्ट में चल रही सुनवाई की बड़ी बातें

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट में ट्रांसजेंडर अधिकारों, नए कानूनी संशोधनों, मेडिकल बोर्ड की अनिवार्यता और…

1 hour ago

2027 की डिजिटल जनगणना में नहीं मिलेगा OBC जातियों का ड्रॉपडाउन विकल्प! जानिए सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने 2027 की जनगणना में ओबीसी जातियों के लिए प्री-लोडेड ड्रॉपडाउन…

1 hour ago