विधायक प्रतिनिधि के घर से मिड डे मील का 39 बोरा चावल बरामद
बिहार के मोतिहारी स्थित चिरैया से बच्चों के मिड डे मील की कालाबाजारी का मामला सामने आया है. ये कालाबाजारी कोई और नहीं बल्कि वहां के स्थानीय बीजेपी विधायक लालबाबू गुप्ता का प्रतिनिधि गुड्डू सिंह करता था, जिसके घर से एक-दो नहीं,बल्कि 39 बोरा चावल बरामद किया गया है. दरअसल एसडीपीओ सुनील कुमार को एक वीडियो मिला था जिसमें साफ पता चला कि सरकारी खाद्यान्न ढोने वाले पिकअप से अनाज का बोरा उतारा जा रहा था. एसडीपीओ ने एसडीओ को इस बात की जानकारी दी साथ. जब शिकायत पर छापेमारी की गयी तो पूरा मामला खुल गया.
इसके बाद विधायक प्रतिनिधि गुड्डू सिंह की चोरी को पकड़ने के लिए पुलिस ने जाल बिछाया.पुलिस सादा वर्दी में गुड्डू सिंह के घर पहुंची. पहले वीडियो का सत्यापन किया गया. पुलिस हैरान थी कि जब उसने घर में घुसने की कोशिश की तब घर वालों ने उसका विरोध किया.
जिसके बाद महिला पुलिस की मदद ली गयी जिसके सहयोग से पुलिस घर में दाखिल हो सकी. जैसे ही पुलिस घर में घुसी ,उसके होश उड़ गये. छापेमारी का सिलसिला तेज हुआ तो 39 बोरा मिड डे मील के लिए लाया गया चावल बरामद किया गया. पुलिस अब ये पता लगा रही है कि मिड डे मील की इस ब्लैकमार्केटिंग का नेटवर्क कितना बड़ा है. गुड्डू से पूछताछ चल रही है.जिसके बाद इस कालाबाजारी में शामिल लोगों को चिन्हित करके छापेमारी की जा रही है.
-भारत एक्सप्रेस
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे विरोध प्रदर्शन के बीच इंटरनेट पर…
Katrina Kaif Maniesh Paul News: मनीष पॉल ने खुलासा किया कि एक टीवी चैनल उनसे…
Poompuhar Archaeology: तमिलनाडु के तट से करीब 2 किलोमीटर दूर समुद्र के भीतर ऐसी खोज…
UP Election 2027: यूपी में पिछले 12 साल में राजनीति में आए 14 IAS-IPS अधिकारियों…
MAHARASHTRA'S QUANTUM AMBITIONS IN LONDON: महाराष्ट्र को देश की क्वांटम और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) राजधानी…
मुजफ्फरनगर में पुरानी रंजिश के चलते एक व्यक्ति को लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटने का…