WHO के अलर्ट के बाद मेडिन Pharm के कफ सीरप पर लगी रोक
अफ्रीकी देश गाम्बिया में 67 बच्चों की मौत के बाद विश्व स्वास्थ्य संगठन WHO के अलर्ट पर हरियाणा सरकार ने मेडिन फार्मा कंपनी में कप सीरप के प्रोडक्शन पर रोक लगा दी है. हरियाणा प्रदेश की राज्य सरकार ने फार्मा कंपनी पर एक सख्त कार्रवाई की है. स्वास्थ्य मंत्री अनिल बिज ने मेडेन फार्मासूटिकल कंपनी में कफ सीरफ के उत्पादन पर रोक लगा दी है. यह जानकारी अनिल बिज ने दी . उन्होंने कहा कि WHO की ओर से चिन्हित किए जाने के बाद सोनीपत की फार्मास्यूटिकल कंपनी के तीन कफ सीरप के सैंपल जांच के लिए कोलकाता की सेंट्रल ड्रग लैब में भेजे गए थे, जिसकी रिपोर्ट आना बाकी है, उसके बाद कार्रवाई की जाएगी.
अनिल विज ने बताया कि केंद्रीय और हरियाणा ड्रग विभाग ने एक संयुक्त की थी . जिसमें कप सीरप में 12 गड़बड़ियों की बात सामने आई है. इसी आधार पर सीरप के प्रोड्क्शन पर पाबंदी लगा दी गई है. विज ने बताया कि मेडेन फार्मास्यूटिकल्स कंपनी के मालिक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है. इसके जरिए उनसे पूछा है कि उसका मैन्युफैक्चरिंग लाइसेंस रद्द क्यों न किया जाए. विज ने बताया कि मेडन फार्मास्यूटिकल्स को 14 अक्टूबर तक कारण बताओ नोटिस का जवाब देना है.
बता दें मेडन फार्मा कंपनी का कप सीरप भारत से सिर्फ अफ्रीकी देश को निर्यात करता था. भारत सरकार की ओर से अन्य किसी देश को सीरप भेजने की इजाजत नहीं थी. अभी हाल ही में उतर-प्रदेश की योगी सरकार ने इन कप सीरप के उपयोग पर रोक लगा दी थी. बैन किए गए कफ सीरप का नाम है प्रोमेथाजिन ओरल सॉल्यूशन ,कोफिक्समालिन बेबी कफ सीरप , मकॉफ बेबी कफ सीरप और मैग्रीप एन कोल्ड सीरप.
-भारत एक्सप्रेस
Prayagraj Film Festival 2026: इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 का भव्य समापन एमएनआईटी ऑडिटोरियम में…
चंडीगढ़ में अमित शाह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए 1984 सिख…
चौरी-चौरा में 288 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री…
अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के इनक्यूबेशन सेंटर AIIA-iCAINE ने अपने छठे स्थापना दिवस पर…
महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय ने कई बड़े फैसले लिए हैं. अब विश्वविद्यालय की डिग्री…
दिल्ली में INDIA गठबंधन की रैली के बाद बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने राहुल गांधी…