Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

बिहार: BJP विधायक के प्रतिनिधि के घर से मिला मिड डे मील का 39 बोरा चावल

विधायक प्रतिनिधि के घर से मिड डे मील का 39 बोरा चावल बरामद

बिहार के मोतिहारी स्थित चिरैया से बच्चों के मिड डे मील की कालाबाजारी का मामला सामने आया है. ये कालाबाजारी कोई और नहीं बल्कि वहां के स्थानीय बीजेपी विधायक लालबाबू गुप्ता का प्रतिनिधि गुड्डू सिंह करता था, जिसके घर से एक-दो नहीं,बल्कि 39 बोरा चावल बरामद किया गया है. दरअसल एसडीपीओ सुनील कुमार को एक वीडियो मिला था जिसमें साफ पता चला  कि सरकारी खाद्यान्न ढोने वाले पिकअप से अनाज का बोरा उतारा जा रहा था. एसडीपीओ ने एसडीओ को इस बात की जानकारी दी साथ. जब शिकायत पर छापेमारी की गयी तो पूरा मामला खुल गया.

इसके बाद विधायक प्रतिनिधि गुड्डू सिंह की चोरी को पकड़ने के लिए पुलिस ने जाल बिछाया.पुलिस सादा वर्दी में गुड्डू सिंह के घर पहुंची. पहले वीडियो का सत्यापन किया गया. पुलिस हैरान थी कि जब उसने घर में घुसने की कोशिश की तब घर वालों ने उसका विरोध किया.

जिसके बाद महिला पुलिस की मदद ली गयी जिसके सहयोग से पुलिस घर में दाखिल हो सकी. जैसे ही पुलिस घर में घुसी ,उसके होश उड़ गये. छापेमारी का सिलसिला तेज हुआ तो 39 बोरा मिड डे मील के लिए लाया गया चावल बरामद किया गया. पुलिस अब ये पता लगा रही है कि मिड डे मील की इस ब्लैकमार्केटिंग का नेटवर्क कितना बड़ा है. गुड्डू से पूछताछ चल रही है.जिसके बाद इस कालाबाजारी में शामिल लोगों को चिन्हित करके छापेमारी की जा रही है.

 -भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital