Categories: देश

बिहार बीजेपी अध्यक्ष दिलीप जायसवाल का राहुल गांधी पर करारा प्रहार, बोले- ‘देश का नमक खाकर विदेश में भारत के खिलाफ बोलते हैं’

Bihar BJP president Dilip Jaiswal: बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने गुरुवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर तल्ख टिप्पणी की. उन्होंने आईएएनएस से बात करते हुए राहुल गांधी को ‘नमक हराम’ करार दिया. दिलीप जायसवाल ने कहा कि राहुल गांधी से ज्‍यादा गंदा इंसान दुनिया में कोई नहीं है। वह नमक हराम हैं, देश का नमक खाकर विदेश की धरती पर जाकर भारत का विरोध और देश विरोधी बात करते हैं। इससे शर्मनाक कुछ हो ही नहीं सकता.

उन्होंने कहा कि यह लेटर वार क्या करेंगे, पहले देश का वार तो रुकवाएं. बाहर जाकर देश के खिलाफ वार कर रहे हैं और यहां लेटर वार कर रहे हैं. देश के ऊपर प्रहार करना बंद करें और देश विरोधी गतिविधियों को बंद करें. चाहे मल्लिकार्जुन खड़गे हों या राहुल गांधी हों, उन्हें इस बात का ध्यान रखना चाहिए.

जनता धीरे-धीरे राहुल गांधी से नफरत करने लगी है: दिलीप जायसवाल

इससे पहले भी दिलीप जायसवाल ने राहुल गांधी की ओर से अमेरिका में दिए गए बयान पर टिप्पणी करते हुए कहा था कि भारत की जनता धीरे-धीरे राहुल गांधी से नफरत करने लगी है. वह विदेश में जाकर के भारत को बदनाम करते हैं. भारत की जनता इसको कभी भी सहन नहीं करेगी. उन्होंने कहा था कि देश से जुड़े मुद्दे के बारे में विदेश में जाकर बोलना सही नहीं है. इसे स्वीकार नहीं किया जा सकता है. विदेश में देश की सुरक्षा को आघात पहुंचाने वाले विषयों पर बोलने से बचना चाहिए.

आपको बताते चलें, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के बीते दिनों विदेश में कुछ ऐसे बयान दिए हैं, जिसके बाद से भारतीय राजनीति में हलचल मची है. राहुल गांधी द्वारा विदेश में दिए गए बयान पर एनडीए में शामिल के तमाम दलों के नेताओं ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. भाजपा का आरोप है कि राहुल गांधी भारत की छवि को खराब करने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि कांग्रेस ने कहा है कि वह देश के मुद्दों पर अंतरराष्ट्रीय मंच पर आवाज उठा रहे हैं.

आईएएनएस

Recent Posts

रूसी सेना में भर्ती होना मौत को दावत! भारत सरकार की सख्त एडवाइजरी- पैसों के लालच में न लें जानलेवा जोखिम

Russia Ukraine War: रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच भारत सरकार ने बुधवार को एक बार फिर…

4 hours ago

‘कैबिनेट सेक्रेटरी को पत्र लिखना प्रोटोकॉल के खिलाफ’, चुनाव आयोग के पूर्व अधिकारी का बड़ा खुलासा

Election Commission Dispute: भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) के पूर्व संयुक्त निदेशक मोहम्मद अमीन ने बुधवार…

4 hours ago

दंगाइयों की गली-गली खाक छान रही पुलिस, शाही मस्जिद उपद्रव में 8 FIR दर्ज, 20 दबोचे गए

Ujjain Riot: सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के तहत चल रहे चौड़ीकरण कार्य के दौरान हुए उपद्रव…

5 hours ago

1 मिनट में 17 हजार फीट नीचे आया विमान, भारतीय पायलट ने ऐसे लड़ते हुए संभाली प्लेन और बचा ली 180 जिंदगियां!

Flydubai Hijacking: विमान के ओमानी को-पायलट ने मुख्य पायलट स्मित मचार पर चाकू से हमला…

5 hours ago

सर्दियों से पहले दिल्ली-NCR में प्रदूषण पर सख्ती, बिना PUC सर्टिफिकेट नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल-CNG

CAQM Pollution Action Plan: दिल्ली-NCR में सर्दी आते ही प्रदूषण का ग्राफ बढ़ जाता है,…

6 hours ago