Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

बिहार बीजेपी अध्यक्ष दिलीप जायसवाल का राहुल गांधी पर करारा प्रहार, बोले- ‘देश का नमक खाकर विदेश में भारत के खिलाफ बोलते हैं’

Bihar BJP president Dilip Jaiswal: बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने गुरुवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर तल्ख टिप्पणी की. उन्होंने आईएएनएस से बात करते हुए राहुल गांधी को ‘नमक हराम’ करार दिया.

rahul gandhi Dilip Jaiswal

राहुल गांधी और दिलीप जायसवाल.

Dipesh Thakur Edited by Dipesh Thakur

Bihar BJP president Dilip Jaiswal: बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने गुरुवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर तल्ख टिप्पणी की. उन्होंने आईएएनएस से बात करते हुए राहुल गांधी को ‘नमक हराम’ करार दिया. दिलीप जायसवाल ने कहा कि राहुल गांधी से ज्‍यादा गंदा इंसान दुनिया में कोई नहीं है। वह नमक हराम हैं, देश का नमक खाकर विदेश की धरती पर जाकर भारत का विरोध और देश विरोधी बात करते हैं। इससे शर्मनाक कुछ हो ही नहीं सकता.

उन्होंने कहा कि यह लेटर वार क्या करेंगे, पहले देश का वार तो रुकवाएं. बाहर जाकर देश के खिलाफ वार कर रहे हैं और यहां लेटर वार कर रहे हैं. देश के ऊपर प्रहार करना बंद करें और देश विरोधी गतिविधियों को बंद करें. चाहे मल्लिकार्जुन खड़गे हों या राहुल गांधी हों, उन्हें इस बात का ध्यान रखना चाहिए.

जनता धीरे-धीरे राहुल गांधी से नफरत करने लगी है: दिलीप जायसवाल

इससे पहले भी दिलीप जायसवाल ने राहुल गांधी की ओर से अमेरिका में दिए गए बयान पर टिप्पणी करते हुए कहा था कि भारत की जनता धीरे-धीरे राहुल गांधी से नफरत करने लगी है. वह विदेश में जाकर के भारत को बदनाम करते हैं. भारत की जनता इसको कभी भी सहन नहीं करेगी. उन्होंने कहा था कि देश से जुड़े मुद्दे के बारे में विदेश में जाकर बोलना सही नहीं है. इसे स्वीकार नहीं किया जा सकता है. विदेश में देश की सुरक्षा को आघात पहुंचाने वाले विषयों पर बोलने से बचना चाहिए.

आपको बताते चलें, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के बीते दिनों विदेश में कुछ ऐसे बयान दिए हैं, जिसके बाद से भारतीय राजनीति में हलचल मची है. राहुल गांधी द्वारा विदेश में दिए गए बयान पर एनडीए में शामिल के तमाम दलों के नेताओं ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. भाजपा का आरोप है कि राहुल गांधी भारत की छवि को खराब करने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि कांग्रेस ने कहा है कि वह देश के मुद्दों पर अंतरराष्ट्रीय मंच पर आवाज उठा रहे हैं.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital