दुनिया

इस देश में ‘गे’ और ‘लेस्बियन’ होना बना पाप, पारित हुआ LGBTQ के खिलाफ कानून, दोष सिद्ध होने पर मिलेगी उम्र कैद और मौत की सजा

LGBTQ: अफ्रीकी देश युगांडा की संसद ने मंगलवार को एक नया कानून पारित किया है, जिसके तहत खुद के समलैंगिक संबंधों के बारे में जानकारी देने या जाहिर करने को अब अपराध की श्रेणी में रखा जाएगा. वहीं पारित विधेयक में इस बात का जिक्र है कि गंभीर समलैंगिकता के मामले में मौत की सजा भी दी जा सकती है. अब तक 30 से ज्यादा अफ्रीकी देशों में इसे लेकर प्रतिबंध लगाया जा चुका है. युगांडा भी अब इनमें शामिल हो गया है.

सांसद ने कहा- ईश्वर खुश है

विधेयक पर बहस के दौरान युगांडा के सांसद डेविड बहती का कहना था कि, “विधेयक को लेकर जो कुछ भी हो रहा है, उससे हमे बनाने वाला ईश्वर खुश है. हमारे बच्चों के भविष्य की रक्षा के लिए मैं विधेयक का समर्थन करता हूं.”

मिलेगी उम्रकैद और मौत की सजा

विधेयक में युगांडा के नए कानून का उल्लंघन करने वालों को आजीवन कारावास और मौत की सजा का प्रावधान रखा गया है. विधेयक में 18 वर्ष से कम उम्र के लोगों के साथ समलैंगिक संबंध बनाने की पुष्टि होने पर दोषियों को मौत की सजा दी जाएगी. इसके अलावा एचआईवी संक्रमितों द्वारा समलैंगिक संबंध बनाने पर भी मृत्यु दंड की सजा दी जाएगी. इसके अलावा अगर समलैंगिक शादी करते हैं तो उन्हें उम्रकैद की सजा दी जाएगी.

विधेयक को मंजूरी के लिए भेजा गया राष्ट्रपति के पास

अब इस विधेयक को कानूनी जामा पहनाने के लिए राष्ट्रपति योवेरी मुसेवेनी के पास भेजा गया है, जहां से मंजूरी मिलने के बाद यह कानून का रूप ले लेगा. युगांडा के राष्ट्रपति मुसेवेनी ने भी इस दिशा में काफी प्रयास किया है. वे समलैंगिक संबंधों के विरोधी रहे हैं.

इसे भी पढ़ें: “दुनिया की सबसे अहम पार्टी है BJP”, अमेरिका के प्रतिष्ठित अख़बार ‘वॉल स्ट्रीट जर्नल’ में छपा लेख, 2024 में जीत की भविष्यवाणी

युगांडा में बढ़ रहे थे इस तरह के मामले

हाल के दिनों में युगांडा के अधिकारियों ने LGBTQ व्यक्तियों पर स्कूलों में इस तरह की गतिविधियों को लेकर कड़ी कार्रवाई की है. अधिकारियों ने जिंजा के पूर्वी युगांडा जिले में एक माध्यमिक विद्यालय के शिक्षक को इसी आरोप में गिरफ्तार किया है. पुलिस द्वारा कहा गया कि गिरफ्तार किए गए छह लोगों को अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने में सक्रिय रूप से शामिल होने के आरोप मे गिरफ्तार किया गया है.

Rohit Rai

Recent Posts

बुक रिव्यू: AI के दौर में मानवीय चेतना और संवेदनशीलता की पैरवी करती विनीत नायर की पुस्तक ‘इंसान पहले, मशीन बाद में’

मैं प्रसिद्ध लेखक विनीत नायर की पुस्तक 'इंसान पहले, मशीन बाद में' की समीक्षा कर…

20 minutes ago

‘भारत अगले 20-25 वर्षों तक दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था रहेगा’: पीयूष गोयल का बड़ा बयान

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत अगले दो दशकों से अधिक समय…

26 minutes ago

खेलो इंडिया और खेल महासंघों को मजबूत करने के लिए 36,000 करोड़ रुपए से अधिक आवंटित- प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 'एशियन गेम्स 2026' के भारतीय…

1 hour ago

क्या गृह सचिव ने मांगी बिना शर्त माफी? जानिए क्या है सुप्रीम कोर्ट का कानूनी नियम

गृह सचिव द्वारा सुप्रीम कोर्ट में बिना शर्त माफी मांगने की मीडिया खबरों पर स्पष्टीकरण…

1 hour ago

बुक रिव्यू: सुर्खियों और भ्रांतियों से परे सनातन धर्म का प्रमाणिक परिचय देती ‘Hinduism Beyond Headlines’

प्रो. हिमांशु राय और सुब्बू चिदंबरन की पुस्तक 'हिंदुइज्म बियॉन्ड हेडलाइन्स' का रिव्यू. वेदों, कर्म…

2 hours ago

इतिहास रचकर लौटे चैंपियन! एशियन गेम्स में भारत का शानदार प्रदर्शन, पीएम मोदी ने खिलाड़ियों की मेहनत को सराहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में एशियन गेम्स…

2 hours ago