Bharat Express DD Free Dish

Gen Z उम्मीदवारों की धूम, कई युवा चेहरे रुझानों में आगे

Bihar Election 2025 में 25 से 30 साल के युवा उम्मीदवारों की बड़ी भागीदारी देखने को मिली. कई सीटों पर Gen Z चेहरे रुझानों में आगे चल रहे हैं.

Bihar Election: विधानसभा चुनाव 2025 की मतगणना में इस बार सबसे ज्यादा चर्चा उन युवा उम्मीदवारों की हो रही है जिन्हें Gen Z कहा जा रहा है. 25 से 30 साल की उम्र के ये युवा पहली बार चुनावी मैदान में उतरे हैं और कई सीटों पर अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं.

युवा चेहरों को टिकट देना एक असरदार रणनीति

राजनीतिक दलों ने माना कि युवा मतदाताओं को जोड़ने के लिए युवा चेहरों को टिकट देना एक असरदार रणनीति हो सकती है. इसी वजह से बीजेपी, जेडीयू, आरजेडी, कांग्रेस और अन्य दलों ने अपने-अपने युवा उम्मीदवारों को मैदान में उतारा.

मैथिली ठाकुर आगे

अलीनगर सीट से बीजेपी की 25 साल की मैथिली ठाकुर आगे चल रही हैं.

27 साल की रवीना कुशवाहा को बढ़त

वहीं समस्तीपुर की बिभूतिनगर सीट से जेडीयू की 27 साल की रवीना कुशवाहा भी बढ़त बनाए हुए हैं. इस सीट पर कई राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है.

बाराचट्टी से तनुश्री कुमारी पीछे

हालांकि बाराचट्टी सीट से आरजेडी की तनुश्री कुमारी पीछे चल रही हैं, जहां हिंदुस्तान आवाम मोर्चा (सेकुलर) ने 2197 वोटों की बढ़त बना ली है.

शाहपुर और सकरा का हाल

बीजेपी ने शाहपुर से 30 साल के राकेश रंजन को टिकट दिया है, जबकि जेडीयू ने सकरा से 30 साल के आदित्य कुमार और गायघाट से कोमल कुशवाहा को मैदान में उतारा है.

फतुहा और भोरे का रूझान

एलजेपी (रामविलास) की ओर से फतुहा से रूपा कुमारी और CPI (ML) की ओर से भोरे से धनंजय कुमार चुनाव लड़ रहे हैं.

ये भी पढ़ें-Bihar Election 2025 Result: शुरूआती राउंड के बाद कौन चल रहा आगे, सीमांचल में बड़े-बड़े दिग्गज हो रहें धड़ाम.. यहां देखें नाम

आरजेडी ने लालगंज से शिवानी शुक्ला, संदेश से दीपू सिंह और अस्थावां से रविरंजन को टिकट दिया है. कांग्रेस ने भी 25 साल के नवीन कुमार को मौका दिया है, जो पार्टी के सबसे युवा चेहरों में से एक हैं.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read