UP Crime News: मेरठ में आज यूपी पुलिस से हुई मुठभेड़ में 25 हजार के इनामी अपराधी शहजाद उर्फ निक्की की मौत हो गई. शहजाद मेरठ के बहसूमा इलाके का रहने वाला था और दो मासूम बच्चियों से दुष्कर्म के मामले में वांछित था. SSP विपिन ताड़ा ने बताया कि सुबह सरूरपुर थाना क्षेत्र में एसओजी और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम इलाके में गश्त कर रही थी, तभी शहजाद उर्फ निक्की संदिग्ध हालत में दिखाई दिया.
पुलिस टीम ने उसे रुकने का इशारा किया, जिस पर उसने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से शहजाद घायल हो गया. उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
शहजाद के खिलाफ कुल सात आपराधिक मुकदमे दर्ज थे. वह पिछले पांच साल तक जेल में बंद रहा और हाल ही में जमानत पर बाहर आया था. बाहर आने के बाद वह फिर से आपराधिक गतिविधियों में शामिल हो गया था.
पुलिस को उसकी सरूरपुर इलाके में मौजूदगी की सूचना मिली थी, जिसके बाद उसकी तलाश की जा रही थी. पुलिस के अनुसार, मुठभेड़ स्थल से एक तमंचा, जिंदा कारतूस और खोखे बरामद हुए हैं. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है.
घटना के बाद पुलिस अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया. मेरठ के एसएसपी विपिन ताड़ा का कहना है कि शहजाद इलाके में सक्रिय अपराधियों में शामिल था. आज की कार्रवाई में उसकी आपराधिक कहानी का अंत हो गया.
ये भी पढ़े- यूपी पुलिस का ‘ऑपरेशन लंगड़ा’…10 दिन में 20 एनकाउंटर, 10 बड़े इनामी अपराधी ढेर
Also Follow Bharat Express on Youtube
INDIA Bloc Protest: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर लोगों से…
दिल्ली पुलिस ने CJP फाउंडर अभिजीत दीपके के कथित दुर्व्यवहार के आरोपों को खारिज करते…
शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा के साथ विष्कुम्भ और मालव्य योग…
12 अक्टूबर 2026, सोमवार को शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की…
Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: नवरात्रि के दूसरे दिन मेष राशि वालों के लिए नौकरी, कारोबार…
Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: नवरात्रि के दूसरे दिन वृषभ राशि वालों के लिए करियर,…