देश

बिहार: मुजफ्फरपुर के तीन घरों में लगी भीषण आग, चार बच्चियों की झुलसकर मौत

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के सदर थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात तीन घरों में आग लग गई. इस घटना में सो रही चार बच्चियों की झुलसकर मौत हो गई तथा छह अन्य लोग घायल हो गए. पुलिस के मुताबिक, सदर थाना क्षेत्र के रामदयालु स्टेशन के निकट रात करीब एक बजे एक झोपड़ीनुमा घर में आग लग गई. आग ने तीन घरों को अपनी चपेट में लिया.

आग पर काबू पाने की कोशिश

आग लगने की घटना के बाद स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की लेकिन सफल नहीं हुए. इसके बाद अग्निशमन दस्ते को बुलाया गया, तब जाकर आग पर काबू पाया जा सका.

यह भी पढ़ें- Karnataka Election 2023: “कांग्रेस हार के डर से ओछी बातें कर रही है, जनता सिखाएगी सबक”, जूनियर खड़गे के पीएम मोदी को ‘नलायाक’ बोलने पर CM बोम्बई ने किया पलटवार

इस घटना में घर में सो रही चार बच्चियों की झुलसकर मौत हो गई जबकि छह अन्य लोग घायल हो गए. मृतकों की पहचान नरेश राम की पुत्री सोनी कुमारी (15), अमृता कुमारी (12), कविता कुमारी (8) और शिवानी कुमारी (6) के रूप में हुई है.

यह भी पढ़ें- Tillu Tajpuriya: तिहाड़ जेल में फिर हुआ गैंगवार, दिल्ली के सबसे बड़े गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया की हत्या, विरोधी गैंग ने दिया अंजाम

कारणों का अब तक नहीं चला पता

आग लगने के कारणों का पता अब तक नहीं चल पाया है. स्थानीय लोगों ने बताया कि घर से निकलने वाले रास्ते में ही आग लगी थी, जिस कारण लोग जल्दी निकल नही सके.

सदर थाना प्रभारी सत्येंद्र मिश्र ने कहा कि इस घटना में पांच से छह लोग आग से झुलसकर घायल हुए है जिन्हें इलाज के लिए एसकेएमसीएच में भर्ती करा दिया गया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. घायलों मे भी दो की हालत गंभीर बताई जा रही है.

– भारत एक्सप्रेस

Satwik Sharma

Recent Posts

कोलकाता के पूजा पंडाल में हादसा, भीड़ के दबाव से ढहा हिस्सा, कई लोग घायल

दुर्गा पूजा के दौरान कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में भीड़ बढ़ने से एक…

54 seconds ago

राखी सावंत के खिलाफ जारी हुआ गैर-जमानती वारंट, क्या है 16 साल पुराना मामला?

16 साल पुराने रियलिटी शो विवाद और आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में झांसी…

13 minutes ago

‘आप मेरे लिए नेता नहीं, बड़े भाई जैसे हैं’, केरल की युवती ने योगी आदित्यनाथ को भेजा शादी का खास निमंत्रण

Yogi Adityanath Wedding Invitation: केरल की रहने वाली अरुंधति ने अपनी शादी के लिए उत्तर…

17 minutes ago

5 दिन में खत्म हुई व्हाइट हाउस की नौकरी, ट्रंप की प्रेस सेक्रेटरी का ऐसा अंत, जिसने सबको चौंका दिया

डोनाल्ड ट्रंप की व्हाइट हाउस प्रेस सेक्रेटरी केटी जकारिया की नौकरी महज पांच दिन में…

37 minutes ago

त्योहारों से पहले मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: महिलाओं की जेब काटने और चेन उड़ाने वाला गैंग धराया, 29 अरेस्ट

मुजफ्फरपुर पुलिस ने त्योहारों की भीड़ में चोरी और चेन स्नेचिंग करने वाले अंतरप्रांतीय महिला…

59 minutes ago

चीन चल रहा कैसी चाल? 23 महीनों से धड़ाधड़ भर रहा है सोना

चीन लगातार 23 महीनों से धड़ल्ले से सोना खरीद रहा है, जिससे उसका कुल गोल्ड…

1 hour ago