देश

UP Nikay Chunav 2023: आज थम जाएगा पहले चरण के चुनाव के लिए प्रचार, राजनीतिक दलों ने झोंकी ताकत

UP Nikay Chunav-2023: यूपी (उत्तर प्रदेश) नगर निकाय चुनाव के लिए पहले चरण का चुनाव प्रचार आज शाम (मंगलवार) थम जाएगा. बता दें कि पहले चरण की वोटिंग 4 मई को होनी है और नियमानुसार मतदान की समाप्ति से 48 घंटे पहले चुनाव प्रचार थम जाना चाहिए. इसी को देखते हुए राजनीतिक दल प्रचार के अंतिम समय जनता को लुभाने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंकते दिखाई दे रहे हैं.

आज शाम छह बजे तक 37 जिलों में चुनाव प्रचार थम जाएगा. इन जनपदों में पहले चरण का मतदान चार मई को होना है. इसको लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है. जहां एक ओर जिला प्रशासन और पुलिस चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए कमर कस रही है, वहीं दूसरी ओर राजनीतिक दल गली-गली, गांव-गांव रैली निकाल रहे हैं. भाजपा से लेकर सपा, बसपा, कांग्रेस सहित अन्य सभी दल जनता को अपने पक्ष में वोट देने के लिए अपील कर रहे हैं. जिले के तमाम हिस्सों के गांवों में सोमवार रात भी लोगों प्रचार चलता रहा.

भाजपा की ओर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ के साथ ही उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक के साथ सभी विधायक-सांसद चुनाव प्रचार में जुटे हैं. वहीं सपा के प्रचार की कमान अखिलेश यादव ने सम्भाल रखी है. इस बार मायावती ने पहले ही कह दिया था कि वह चुनाव प्रचार में हिस्सा नहीं लेंगी. वहीं कांग्रेस और सुभासपा व आप के जनप्रतिनिधि भी अपने-अपने उम्मीदवारों के लिए दिन-रात एक किए हैं.

ये भी पढ़ें- Weather Update: देश में मौसम का मिजाज बदला, दिल्ली-NCR सहित 13 राज्यों में आंधी-बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट

पहले चरण का चुनाव होना है इन जिलों में

पहले चरण में शामली, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बिजनौर,अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, संभल, गोरखपुर, देवरिया, महराजगंज, कुशीनगर, आगरा, फिरोजाबाद, मथुरा, मैनपुरी, झांसी, जालौन, ललितपुर, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, उन्नाव, हरदोई, लखनऊ, रायबरेली, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, गोंडा, बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती, गाजीपुर, वाराणसी, चंदौली और जौनपुर में मतदान होना है.

11 मई को होगी दूसरे चरण की वोटिंग

इस बार राज्य चुनाव आयोग ने यूपी में दो चरणों में निकाय चुनाव कराने की घोषणा की है, जिसमें 4 और 11 मई को वोटिंग होगी. प्रयागराज में पहले चरण यानी 4 मई को वोटिंग होगी. पहले चरण में 9 मंडल में वोटिंग होगी. वहीं 13 मई को चुनाव के नतीजे आएंगे.

-भारत एक्सप्रेस

 

Archana Sharma

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

4 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

4 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

5 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

5 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

6 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

6 hours ago