देश

सिर्फ तीन फीट जमीन ने ली महिला की जान: 10 साल पुराना विवाद बना मौत का कारण

Bihar crime news: नवाद/ अमन: बिहार के नवादा जिले सिरदला थाना क्षेत्र के अमझरी गांव में धान रोपाई को लेकर हुआ जमीन विवाद शनिवार को महिला की मौत के बाद गंभीर रूप ले लिया. 40 वर्षीय रेखा देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. परिजनों ने आरोप लगाया है कि शुक्रवार (14 अगस्त) को धान रोपाई के दौरान हुए विवाद में रेखा देवी के साथ मारपीट की गई थी. इसके बाद शनिवार को उनकी अचानक मौत हो गई. मौत के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

मृतका के परिजनों के अनुसार, रेखा देवी उमेश यादव की पत्नी थीं. शुक्रवार (14 अगस्त) को खेत में धान रोपाई को लेकर विवाद हुआ था. आरोप है कि इसी दौरान रेखा देवी के साथ मारपीट की गई. उन्होंने उसी दिन सिरदला थाना पहुंचकर पुलिस को घटना की शिकायत दी थी. मृतका की पुत्री हेम्पी कुमारी ने अपने चाचा दिनेश कुमार समेत अन्य लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया है. परिजनों का कहना है कि शुक्रवार शाम को भी रेखा देवी के साथ दोबारा मारपीट की गई थी.

तीन फीट जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद

ग्रामीणों के मुताबिक, दोनों भाइयों के बीच करीब 10 वर्ष पहले जमीन का बंटवारा हो चुका था. हालांकि बंटवारे के बाद करीब तीन फीट जमीन के हिस्से को लेकर दोनों पक्षों में लंबे समय से विवाद चला आ रहा था. शुक्रवार को खेत में धान रोपाई के दौरान इसी जमीन को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया और मारपीट हो गई.

फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच की

घटना की सूचना मिलने के बाद सिरदला थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ अमझरी गांव पहुंचे. नवादा से फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल की जांच की. पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए नवादा सदर अस्पताल भेजने की प्रक्रिया शुरू की. पुलिस का कहना है कि मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा.


ये भी पढ़ें: ‘AC में बैठकर मसखरेपन…’ ओपी राजभर ने अखिलेश यादव पर किया हमला, 2027 के चुनाव को लेकर कसा तंज


थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार ने बताया कि शुक्रवार को महिला का आवेदन मिला था, जिसमें गाली-गलौज और मारपीट का आरोप लगाया गया था. आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी. शनिवार को महिला की मौत की सूचना मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई है. आरोपितों की तलाश की जा रही है, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले वे घर छोड़कर फरार हो गए. रेखा देवी के पति उमेश यादव गुजरात में मजदूरी करते हैं. उन्हें घटना की सूचना फोन के माध्यम से दी गई है. रेखा देवी अपने पीछे दो बेटे और एक बेटी छोड़ गई हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

पितृ पक्ष 2026: आज है चतुर्थी श्राद्ध, जानें विधि, नियम और विशेष धार्मिक महत्व

Pitru Paksha 2026: 30 सितंबर (बुधवार) को चतुर्थी तिथि का श्राद्ध किया जाएगा. सनातन परंपरा…

38 minutes ago

एशियाई खेल: पीएम मोदी ने महिला 4×400 मीटर रिले टीम को दी ऐतिहासिक स्वर्ण पदक की बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियाई खेलों में महिला 4x400m रिले टीम (किरण, पूवम्मा, प्राची और…

3 hours ago

पूर्वांचल के किंगमेकर: ओम प्रकाश राजभर ने उप-जाति की पहचान को कैसे बनाया राजनीतिक पूंजी

पूर्वांचल की राजनीति में ओम प्रकाश राजभर एक ऐसा नाम हैं, जिन्होंने अपनी उप-जाति की…

3 hours ago

न सांसद, न विधायक फिर भी राजनीति के अमर योद्धा, जानिए क्यों आज भी प्रासंगिक हैं पंडित दीनदयाल उपाध्याय?

पंडित दीनदयाल उपाध्याय न सांसद बने न विधायक, लेकिन सिद्धांतों और मूल्यों की राजनीति के…

4 hours ago

दिल्ली-NCR में लागू हुआ नया GRAP, AQI के हिसाब से लगेंगी 4 लेवल की पाबंदियां, खराब हवा में बढ़ेगी पार्किंग फीस

Delhi GRAP New Rules: दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण को लेकर CAQM ने 29 सितंबर 2026…

4 hours ago

चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति में CJI की एंट्री पर नया दांव, सुप्रीम कोर्ट में क्यूरेटिव पिटीशन दाखिल

सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया में मुख्य न्यायाधीश…

4 hours ago