Bharat Express DD Free Dish

बिना ड्राइवर सड़क पर मौत बनकर दौड़ा ट्रक, बाल-बाल बचे लोग, कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त

UP News: अमेठी में SP कार्यालय के पास खड़ा ट्रक अचानक बिना ड्राइवर दौड़ पड़ा. लोग जान बचाने के लिए भागे. पढ़ें पूरी खबर

UP News: अमेठी में SP दफ्तर के पास खड़ा एक ट्रक अचानक बिना ड्राइवर ही चल पड़ा. ट्रक जाम में खड़ा था लेकिन कुछ ही पलों में वह तेजी से आगे बढ़ने लगा.

क्या है पुरा मामला?

ट्रक ने कुछ ही सेकेंड में कई गाड़ियों को टक्कर मार दी. लोग समझ ही नहीं पाए कि यह कैसे हुआ. कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए और सड़क पर अफरातफरी मच गई.

लोग भागकर बचाए अपनी जान

घटना के दौरान आसपास मौजूद लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर‑उधर भागे. कई लोग सड़क किनारे और दुकानों में घुसकर सुरक्षित हुए.

CCTV में कैद हुई वारदात

यह पूरी घटना पास लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई. फुटेज में साफ दिख रहा है कि ट्रक अचानक आगे बढ़ा और कई वाहनों को चपेट में ले लिया.

जांच में जुटी पुलिस

मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. ट्रक कैसे बिना ड्राइवर के चल पड़ा, इसकी जांच शुरू कर दी गई है.

लोगों में दहशत

इस हादसे ने इलाके में डर का माहौल बना दिया है. लोग कह रहे हैं कि अगर समय रहते वे भागे नहीं होते तो बड़ी दुर्घटना हो सकती थी.

ये भी पढ़ें-वंदे मातरम् पर फंसी कांग्रेस! चित्तौड़गढ़ में अमित शाह ने कांग्रेस पर वंदे मातरम् को लेकर बोला हमला

हादसे से सबक

स्थानीय लोगों का कहना है कि भारी वाहनों को भीड़भाड़ वाले इलाके में खड़ा करने से पहले सुरक्षा इंतजाम पुख्ता होने चाहिए. इस घटना ने प्रशासन और जनता दोनों को सतर्क कर दिया है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read