देश

Bihar Politics: बिहार में सियासी भूचाल! विधानसभा स्पीकर की लालू यादव से मुलाकात ने बढ़ाई सरगर्मी

Bihar Politics: जब से इंडिया गठबंधन की बैठक हुई है, उसके बाद से ही बिहार में सियासी भूचाल मचा हुआ है. सत्ताधारी पार्टी जेडीयू के अध्यक्ष पद से ललन सिंह ने अपना इस्तीफा दे दिया है और पार्टी की कमान एक बार फिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हासिल कर ली है. ललन सिंह पर लालू से करीबी रखने के आरोप लगने लगे थे. इस बीच बिहार विधानसभा के स्पीकर अवध बिहारी चौधरी ने आरजेडी के सर्वेसर्वा लालू प्रसाद यादव से मुलाकात की है, जिसने सियासी सरगर्मी का हवा रंग दे दिया है.

दरअसल, विधानसभा के अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव से मुलाकात करने उनके आवास पर पहुंचे. इस दौरान स्पीकर के साथ बिहार के पर्यावरण मंत्री तेज प्रताप यादव भी मौजूद रहे. अब सवाल यह उठ रहे हैं कि आखिरी चल क्या रहा है. इसको लेकर सूत्रों का कहना है कि ललन सिंह के जदयू अध्यक्ष रहते उनके और लालू के बीच में डील हुई थी कि वे कुछ जदयू के विधायकों को पार्टी से निष्कासित कर देंगे, जिसके बाद सारा मामला स्पीकर के पास चला जाएगा.

यह भी पढ़ें-Agra Metro: आगरा मेट्रो के नाम दर्ज हुआ नया रिकॉर्ड, टीम ने मात्र 11 महीने में ही पूरा कर लिया ये महत्वपूर्ण काम

नीतीश के साथ डबल गेम का था प्लान

इतना ही नहीं, इसके बाद का प्लान यह था कि आरजेडी के कोटे से स्पीकर बने अवध बिहारी चौधरी मामले को दबा देंगे. ऐसे में नीतीश की सरकार गिर जाएगी. प्लान यह भी बताया जाता है कि इस मास्टरप्लान के जरिए ही तेजस्वी यादव को बिहार का मुख्यमंत्री बनाया जाना था लेकिन नीतीश को ये सारी बात पता चल गई.

यह भी पढ़ें-Baghpat: कोल्हू मालिक ने की हैवानियत की हदें पार, छेड़छाड़ के विरोध पर युवती को खौलते गन्ने के रस से भरे कड़ाह में फेंका

नीतीश ने चला मास्टरस्ट्रोक

जानकारी के मुताबिक जब नीतीश को पता चला कि उनके ही विश्वास पात्र ललन सिंह उनके साथ धोखा करने वाले हैं, तो उन्होंने राष्ट्रीय कार्यकारिणी बुलाकर, ललन सिंह का अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिलवाकर पार्टी का सारा चार्ज अपने ही हाथ में रख लिया. इन सबसे इतर बीजेपी भी लगातार आरोप लगा रही है कि ललन सिंह जेडीयू को आरजेडी में विलय करने वाले थे और वो चाहते थे कि तेजस्वी यादव जल्द बिहार के सीएम बने. इस आरोप के बाद बिहार की राजनीति में भूचाल मचा हुआ है.

-भारत एक्सप्रेस

कृष्णा बाजपेई

Recent Posts

QS एशिया रैंकिंग में CCSU की बड़ी छलांग, 694वें स्थान पर पहुंचा विश्वविद्यालय

QS एशिया रैंकिंग में CCSU ने बड़ी छलांग लगाई है.पिछले साल सीसीएसयू 801–850 के रैंक…

4 hours ago

योगी की छाया में अपना वजूद तलाशते नितिन नवीन

गोरखपुर में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन और CM योगी की 'लोकतंत्र बचाओ' पदयात्रा निकली. सपा…

4 hours ago

अमेरिका में हुए मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के उम्मीदवारों का दम, जानें कौन जीता और कौन हारा?

US Midterm Elections 2026: अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के 57 उम्मीदवारों ने…

6 hours ago

दिल्ली SIR विवाद: सुप्रीम कोर्ट इस तारीख को करेगा सुनवाई, 33 लाख नोटिस और 47 लाख नाम काटने के आरोपों पर EC से तीखे सवाल

दिल्ली में वोटर लिस्ट SIR प्रक्रिया पर सुप्रीम कोर्ट 19 नवंबर को सुनवाई करेगा. 33…

6 hours ago

‘देश को पीएम मोदी पर भरोसा, राहुल को नकारा’, गोरखपुर में बीजेपी अध्यक्ष का कांग्रेस पर बड़ा हमला

गोरखपुर में बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा’ के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन…

7 hours ago