खेल

South Africa vs India: केपटाउन में कैसे जीतेगी टीम इंडिया? अभी तक एक भी मैच में नहीं मिली जीत

South Africa vs India 2nd Test Match: भारतीय टीम इस समय साउथ अफ्रीका के दौरे पर है. दोनों टीमों के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच केपटाउन में खेला जाएगा. भरतीय टीम अपना पहला टेस्ट मैच पहले ही हार चुकी है. ऐसे में टीम के सामने दो बड़ी चुनौती सामने है. इसलिए दूसरा टेस्ट टीम के लिए बिल्कुल भी आसान नहीं होने वाला है. दरअसल दूसरा मैच केपटाउन के न्यूलैंड्स स्टेडियम में खेला जाना है. भारत का इतिहास इस ग्राउंड पहले से खराब है. टीम अभी तक यहां एक भी टेस्ट मैच नहीं जीत पाई है. केपटाउन में भारतीय टीम ने कुल 6 मैच खेले हैं, जिसमें उसे 4 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. वहीं 2 मैच ड्रॉ पर खत्म हुए थे.

भारत और अफ्रीका के बीच दूसरा टेस्ट मैच 3 जनवरी से खेला जाएगा. इसके लिए टीम ने तैयारियां शुरू कर दी हैं. सीरीज में बराबरी करने के लिए टीम को यहां हर हाल में जीत हासिल करनी होगी.

पहले टेस्ट में बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों ने किया था निराश

पहले टेस्ट में भारतीय टीम बल्लेबाज और गेंदबाजी दोनों में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई थी. वैसे टीम के पास रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल और श्रेयस अय्यर जैसे बेहतरीन खिलाड़ी हैं. लेकिन मैच में कोई भी शानदार पारी नहीं खेल पाया था. हालांकि कोहली और राहुल ने शानदार बल्लेबाजी जरुर की थी. लेकिन टीम को जीत नहीं दिला पाए थे.

यह भी पढ़ें- Tehreek-e-Hurriyat: तहरीक-ए-हुर्रियत पर लगा बैन, UAPA के तहत सरकार का एक्शन

भारतीय टीम ने कब-कब हारे मैच

भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ केपटाउन में पहला टेस्ट मैच 1993 में खेला था. यह मुकाबला ड्रॉ हो गया था. इसके बाद 1997 में खेले गए मैच में भारत को 282 रनों से हार का सामना करना पड़ा. 2007 में खेले गए मैच में टीम इंडिया को 5 विकेट से शिकस्त मिली. वहीं 2011 में खेल गया मैच भी ड्रॉ हुआ. इसके बाद 2018 और 2022 में खेले गए मैच भी भारतीय टीम हार गई. ऐसे में भारतीय टीम के पास भी इतिहास रचने का मौका होगा, लेकिन उसके लिए भारतीय को शानदार प्रदर्शन करने की जरुरत होगी. खबरों के मुताबिक, टीम इंडिया प्लेइंग 11 में कई बदलाव कर सकती है.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

खेलो इंडिया और खेल महासंघों को मजबूत करने के लिए 36,000 करोड़ रुपए से अधिक आवंटित- प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 'एशियन गेम्स 2026' के भारतीय…

32 minutes ago

क्या गृह सचिव ने मांगी बिना शर्त माफी? जानिए क्या है सुप्रीम कोर्ट का कानूनी नियम

गृह सचिव द्वारा सुप्रीम कोर्ट में बिना शर्त माफी मांगने की मीडिया खबरों पर स्पष्टीकरण…

32 minutes ago

बुक रिव्यू: सुर्खियों और भ्रांतियों से परे सनातन धर्म का प्रमाणिक परिचय देती ‘Hinduism Beyond Headlines’

प्रो. हिमांशु राय और सुब्बू चिदंबरन की पुस्तक 'हिंदुइज्म बियॉन्ड हेडलाइन्स' का रिव्यू. वेदों, कर्म…

1 hour ago

इतिहास रचकर लौटे चैंपियन! एशियन गेम्स में भारत का शानदार प्रदर्शन, पीएम मोदी ने खिलाड़ियों की मेहनत को सराहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में एशियन गेम्स…

1 hour ago

स्कूल से बाहर निकलते ही 12वीं के छात्र की चाकू घोंपकर हत्या, दो हिरासत में

दिल्ली के मोहन गार्डन में एक सरकारी स्कूल के बाहर 12वीं के छात्र की चाकू…

2 hours ago

‘सुप्रीम कोर्ट को कोई डरा नहीं सकता…’ विरोध मार्च मामले पर CJI की दो टूक, केंद्र और पुलिस को नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने हालिया राजनीतिक विरोध मार्च और एसआईआर मामले पर सुनवाई करते हुए केंद्र…

2 hours ago