देश

Ram Mandir के नाम पर हो रहा था बड़ा QR Code Scam, विश्व हिंदू परिषद के नेता ने किया भंडाफोड़

Ram Mandir: अयोध्या में भगवान श्री राम की जन्मभूमि पर भव्य श्रीराम मंदिर बन रहा है. 22 जनवरी को मंदिर में श्रीरामलला की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा होनी है. इसके चलते पूरे देश में फिलहाल राममय का माहौल है. इस बीच राम मंदिर के ट्रेंड को लेकर स्कैम करने में भी लगे हैं. राम मंदिर के लिए चंदा मांगने को लेकर ऐसे ही एक बड़े फ्रॉड का खुलासा हुआ है. इसमें विश्व हिंदू परिषद के नेता विनोद बंसल ने अपडेट जारी किया है.

दरअसल, विश्व हिंदू परिषद के राष्‍ट्रीय प्रवक्‍ता व‍िनोद बंसल की ओर से सोशल मीड‍िया प्‍लेटफार्म ‘एक्‍स’ (पूर्व में ट्विटर) पर दो अलग-अलग पोस्‍ट शेयर की हैं. उन्‍होंने श्रीराम मंद‍िर न‍िर्माण के लिए फर्जी तरीके से चंदा मांगने वाले ‘क्‍यूआर’ कोड के स्‍क्रीनशॉट भी शेयर क‍िए हैं.

यह भी पढ़ें- Delhi: मॉब लिंचिंग के पीड़ितों को मुआवजा मिलने का रास्ता साफ, LG वीके सक्सेना ने योजना में संशोधन की दी मंजूरी

विनोद बंसल द्वारा लिखे गए पोस्‍ट को शेयर कर ल‍िखा है, ”सावधान..!!, श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के नाम से फर्जी आईडी बना कर कुछ लोग पैसा ठगी का प्रयास कर रहे हैं. गृह मंत्रालय दिल्ली पुलिस और यूपी पुलिस को ऐसे लोगों के विरूद्ध अविलम्ब कार्यवाही करनी चहिए. श्रीराम तीर्थ ने इस तरह का कार्य करने के ल‍िए क‍िसी भी बॉडी को अध‍िकृत नहीं क‍िया है.

यह भी पढ़ें-Amroha News: क्रिकेट खेलते वक्त 16 साल के किशोर को आया हार्ट अटैक, हुई मौत, परिजनों का दावा नहीं थी कोई बीमारी

बंसल ने बताया क‍ि इस सारे मामले का पता चलने के बाद फर्जीवाड़ा का पता लगाने के लिए ऑपरेशन चलाया गया था. पता चला क‍ि पेमेंट मोड के ल‍िए ज‍िस क्‍यूआर कोड का इस्‍तेमाल क‍िया गया है, उसका नंबर क‍िसी मह‍िला के नाम पर रज‍िस्‍टर्ड है. अवध प्रांत के सोशल मीड‍िया प्रमुख ने मामले की तह तक जाने के ल‍िए उनसे चंदा देने के ल‍िए क्‍यूआर कोड और दूसरी तरह की बाते कीं.

यह भी पढ़ें- राहुल गांधी का ‘कुक’ अवतार! मां सोनिया के साथ बनाया संतरे का मुरब्बा, देखें वायरल VIDEO

जानकारी के मुताबिक उस नंबर पर क‍िसी शख्‍स (अभ‍िषेक कुमार) ने बात की ज‍िसने चंदा देने की पेशकश करने वाले को कहा कि आप ‘व्‍हाट्सअप’ नंबर भेज दें, आपको क्‍यूआर कोड सेंड कर द‍िया जाएगा. वीएचपी से जुड़े पदाध‍िकारी ने फर्जीवाड़ा करने वाले शख्‍स से अवधी भाषा में बात की. फर्जीवाड़ा करने वाले से पूछा क‍ि आप कहां रहते हैं, तो उसने बताया क‍ि वो अयोध्‍या में ही रहते हैं… इस तरह से शख्‍स ने बताया क‍ि राम मंद‍िर न‍िर्माण के ल‍िए चंदा की बहुत जरूरत है.

-भारत एक्सप्रेस

कृष्णा बाजपेई

Recent Posts

अफसरशाही से जन-प्रतिनिधित्व तक: एके शर्मा ने कैसे बदली यूपी की बिजली और शहरी व्यवस्था

AK Sharma Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश में एके शर्मा ने ऊर्जा और नगर विकास के…

15 minutes ago

मंदी का दौर खत्म! सोने-चांदी की कीमतों में फिर लौटी जोरदार तेजी; जानें आज के ताजा दाम

हफ्ते की शुरुआत में लुढ़कने के बाद अब सोने और चांदी की कीमतों में फिर…

26 minutes ago

अखबार पढ़कर बेटी ने पकड़ा तीर-कमान, पड़ोसी को देखकर बना तीरंदाज; अब भारत को दिलाया 8वां गोल्ड

Asian Games 2026 में चिकिथा तनिपार्थी और साहिल जाधव ने शूट-ऑफ में दक्षिण कोरिया को…

33 minutes ago

मोबाइल पर स्क्रैच से आगबबूला हुई ‘कलयुगी मां’, मासूम बच्चों को जमकर पीटा; CCTV ने खोला राज

Mother Beats Children: फरीदाबाद में मोबाइल स्क्रीन पर स्क्रैच आने से गुस्साई महिला पर 6…

39 minutes ago

दिल्ली जल बोर्ड में इंटर्नशिप का सुनहरा मौका, हर महीने मिलेंगे ₹15,000; 15 अक्टूबर से पहले करें अप्लाई

दिल्ली जल बोर्ड ने यंग एक्वा लीडर्स इंटर्नशिप प्रोग्राम 2026 की घोषणा कर दी है.…

40 minutes ago

कांग्रेस की CWC मीटिंग में इस नेता ने क्यों लिया नीतीश कुमार का नाम, सोनिया गांधी ने क्या कहा?

Congress CWC Meeting में नीतीश कुमार के INDIA गठबंधन से बाहर जाने को लेकर चर्चा…

59 minutes ago