देश

न चाहते हुए भी BJP की B टीम कैसे बने प्रशांत किशोर? जानें जनसुराज की 5 रणनीतियां

Bihar Results Analysis: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजे नेशनल डेमोक्रेटिक एलायंस (NDA) के लिए 202 सीटों की बंपर जीत लेकर आए, जिसने सभी को चौंका दिया. इस जीत के विश्लेषण में एक प्रमुख कारक प्रशांत किशोर यानी PK (Prashant Kishor) और उनकी नई नवेली पार्टी जनसुराज (JSP) को माना जा रहा है. भले ही JSP को एक भी सीट पर जीत हासिल नहीं हुई, लेकिन आंकड़ों से स्पष्ट है कि PK ने न चाहते हुए भी NDA को अप्रत्यक्ष रूप से फायदा पहुंचाया और महागठबंधन की संभावनाओं को बड़ा झटका दिया. विपक्ष द्वारा उन पर लगाए जा रहे ‘बीजेपी की बी-टीम’ होने के आरोपों को चुनावी गणित ने मजबूत कर दिया है.

Prashant Kishor की 5 मुख्य रणनीतियां

  • तेजस्वी यादव पर सीधा हमला
  • पीएम मोदी और नीतीश कुमार पर ‘सॉफ्ट कॉर्नर’
  • 35 सीटों पर ‘वोटकटवा’ की भूमिका
  • मुस्लिम वोट में सेंधमारी और जातिगत संतुलन
  • प्रवासियों का मोबिलाइजेशन

तेजस्वी यादव पर सीधा हमला

प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) ने अपने पूरे अभियान का मुख्य फोकस प्रधानमंत्री मोदी या नीतीश कुमार पर रखने के बजाय, तेजस्वी यादव पर रखा. तेजस्वी को ‘नौवीं फेल’ कहकर तंज कसा, जिससे आरजेडी की युवा अपील ध्वस्त हो गई. उनका तर्क था कि नौवीं फेल नेता बिहार को नौकरी नहीं दे सकते.

उन्होंने 1990 के दशक के ‘लालू के जंगल राज’ की यादें ताजा करके और तेजस्वी को उनका वारिस ठहराकर मतदाताओं में डर का माहौल बनाया. यह नैरेटिव आरजेडी की ‘नौकरी देंगे’ अपील को फीका कर गया, जिससे युवा असंतोष के वोट महागठबंधन को जाने के बजाय JSP की ओर मुड़ गए.

पीएम मोदी और नीतीश कुमार पर ‘सॉफ्ट कॉर्नर’

पूरे चुनाव प्रचार के दौरान, PK ने प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ कोई तीखा या सीधा बयान नहीं दिया. एक इंटरव्यू में नीतीश और तेजस्वी में से किसी एक को चुनने के सवाल पर किशोर ने नीतीश कुमार पर अपनी मुहर लगाई थी. लोगों के बीच यह संदेश गया कि PK का सॉफ्ट कॉर्नर नीतीश के लिए है, जिसका फायदा सीधा NDA को मिला. किशोर ने बीजेपी का विरोध ‘सीमित स्तर’ पर रखा. उन्होंने डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी पर आरोप लगाए, पर मोदी और शाह के खिलाफ खुलकर सामने नहीं आ सके.

35 सीटों पर ‘वोटकटवा’ की भूमिका

जनसुराज पार्टी भले ही 238 सीटों पर चुनाव लड़ी और 236 पर जमानत जब्त करा बैठी, लेकिन उसका 3.5% वोट शेयर गेमचेंजर साबित हुआ. SP ने 35 विधानसभा क्षेत्रों में ‘वोटकटवा’ की भूमिका निभाई, जहां उसका वोट शेयर विजेता के मार्जिन से अधिक रहा. इन 35 सीटों में से NDA ने 19 सीटें जीतीं, जबकि महागठबंधन को केवल 14 सीटें मिलीं. इससे स्पष्ट है कि PK की स्ट्रैटेजी से NDA को अधिक फायदा पहुंचा. विशेषज्ञों के मुताबिक, JSP का 3.5% वोट शेयर महागठबंधन को 10-15 सीटें खर्च करा गया.

मुस्लिम वोट में सेंधमारी और जातिगत संतुलन

चुनाव से पहले 75 मुस्लिमों को टिकट देने का वादा करने के बाद PK ने आबादी के अनुसार 42 सीटों पर मुस्लिम उम्मीदवार उतारे. माना जा रहा है कि इससे मुस्लिम वोट में सेंधमारी हुई, जिसका अप्रत्यक्ष फायदा बीजेपी को मिला.

ये भी पढ़ें: चुनाव हारे पर RJD ने करा दी तेजस्वी यादव की ‘ताजपोशी’, आधी बैठक से क्यों निकले लालू-राबड़ी?

खुद उच्च जाति से आने के कारण, PK अपनी सवर्ण जातिगत पहचान को लेकर बीजेपी के कुछ वोट काट सकते थे, लेकिन पलायन और बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर उनकी बातें सुनकर जो वोटर बीजेपी से नाराज थे, वे महागठबंधन को जाने के बजाय दो भागों में बंट गए, जिससे नुकसान महागठबंधन का हुआ.

प्रवासियों का मोबिलाइजेशन

प्रशांत किशोर के सोशल मीडिया प्रबंधन और रैलियों ने खासकर प्रवासी वोटरों को वोट देने के लिए प्रेरित किया. उनसे प्रभावित होकर बड़ी संख्या में प्रवासी वोट देने पहुंचे. हालांकि, PK भीड़ तो जुटा पाए, पर वोटों का फायदा NDA को मिल गया, क्योंकि इन वोटों का मोबिलाइजेशन एक नए विकल्प के लिए तो हुआ, लेकिन जब वह विकल्प नहीं चला तो ये वोट बीजेपी को जाने वाले असंतुष्ट वोटर्स को अपनी ओर खींचकर महागठबंधन के वोटों को कम करने में सहायक बने.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने पीएम मोदी से की मुलाकात, राज्य में शांति बहाली और विकास कार्यों पर हुई चर्चा

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह…

8 minutes ago

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी से की भेंट, शिक्षा और शोध पर हुई चर्चा

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार…

22 minutes ago

लखनऊ के कैफे संचालक की संदिग्ध मौत पर उठे सवाल, मां बोली- ‘कान से खून बह रहा था, आंखें फूटी थीं’

लखनऊ के हजरतगंज में कैफे संचालक शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला गरमा गया…

40 minutes ago

उत्तरकाशी में फिर कांपी धरती, 4.2 तीव्रता के भूकंप से दहशत, घरों से बाहर निकले लोग

Uttarkashi Earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में शनिवार रात 8:07 बजे 4.2 तीव्रता का भूकंप…

55 minutes ago

‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल न करें’: मेट्रो सेवाएं रोकने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

दिल्ली में मेट्रो स्टेशन और ट्रेन सेवाएं बंद किए जाने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में…

1 hour ago