Bharat Express DD Free Dish

चुनाव हारे पर RJD ने करा दी तेजस्वी यादव की ‘ताजपोशी’, आधी बैठक से क्यों निकले लालू-राबड़ी?

Bihar News: बिहार में आए चुनाव रिजल्ट ने में भले ही RJD को भारी हार मिली हो लेकिन पार्टी ने तेजस्वी यादव की ताजपोशी करा दी है. हालांकि, बैठक खत्म होने से पहले ही लालू यादव और राबड़ी देवी बाहर निकल गए.

Bihar Tejashwi Yadav elected RJD legislative leader Lalu Prasad Yadav Rabri Devi walk out mid meeting

तेजस्वी की 'ताजपोशी'

Bihar News: बिहार विधानसभा चुनाव के परिणाम देश के सामने हैं. इसे लेकर तमाम तरह की एनालिसिस हो रही है. वहीं दूसरी ओर चुनाव में भारी हार के बाद RJD और लालू यादव परिवार में कलह मच गई है. इसी बीच हाक के बाद भी राष्ट्रीय जनता दल ने तेजस्वी यादव की ताजपोशी कर दी है. हालांकि, पार्टी के विधायक दल की बैठक को पिता लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी आधी बैठक से बाहर चले गए. अब इस बात को लेकर भी सियासी गलियों में चर्चा होने लगी है.

बता दें बिहार में हुए 243 सीटों के चुनाव में NDA को 202 सीटें मिली है. वहीं इसके मुकाबले महागठबंधन को महज 35 सीटें मिली हैं. बाकी की सीटें असदुद्दीन ओवैसी समेत अन्य दलों को मिली हैं. इसके बाद अब RJD अपने हार की समीक्षा कर रही है. आज इसे बाक के लिए बैठक हुई थी.

तेजस्वी यादव की ताजपोशी

सोमवार दोपहर RJD विधायक दल की बैठक हुई. इसमें लालू यादव और राबड़ी देवी भी शामिल हुईं. बैठक में हार की समीक्षा हुई है. सभी विधायकों ने तेजस्वी यादव को अपना नेता चुन लिया. अब आरजेडी की ओर से विधानसभा अध्यक्ष को नेता प्रतिपक्ष के लिए दावा किया जाएगा. इसके बाद सदन के नियमों के अनुसार विधानसभा अध्यक्ष नेता प्रतिपक्ष की नियुक्ति करेंगे.

लालू यादव और राबड़ी देवी बाहर निकले

RJD की बैठक खत्म होने से पहले लालू यादव और राबड़ी देवी उससे बाहर निकल आए. अब इस बात को लेकर कहा जा रहा है कि इन दिनों वह अपने परिवार में मची कलह से परेशान है. संभवतः इसी कारण उन्होंने बैठक आधे में छोड़ दी और बाहर निकलते समय मीडिया से किसी तरह का कोई सवाल भी नहीं लिया.

ये भी पढ़ें: NDA की प्रचंड जीत के बाद बिहार में हलचल तेज, नीतीश कुमार ने कैबिनेट की बैठक के बाद राज्यपाल को सौंपा विधानसभा विघटन का पत्र

नेता प्रतिपक्ष होंगे तेजस्वी?

तेजस्वी यादव को महज 26 साल की उम्र में बिहार का उप मुख्यमंत्री बनने का श्रेय मिल चुका है. तब वह डेढ़ साल तक नीतीश कुमार की 2015 वाली सरकार में बिहार के उपमुख्यमंत्री रहे. वर्तमान में बिहार विधानसभा में विपक्ष के मुखर नेता और देश के सबसे युवा विपक्षी नेता के तौर पर पहचाने जाते हैं. अब एक बार फिर से उनके नेता प्रतिपक्ष बनने के आसार हैं. अगर विधानसभा अध्यक्ष 10 फीसदी सीटों के नियम पर नहीं अड़ते हैं तो तेजस्वी का अगला नेता प्रतिपक्ष बनना तय है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read