देश

Bihar: स्टेशन तक सुरंग बनाया फिर गायब कर दिया रेल का इंजन, कबाड़ की दुकान में मिले पुर्जे

Bihar: बिहार में चोरी का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. चोरों ने ऐसी वारदात को अंजाम दिया है जिसे जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे. मामला बिहार (Bihar) के रोहतास जिले का है, जहां चोरों ने एक सुरंग बनाकर रेल इंजन को ही चुरा लिया. मामले का खुलासा तब हुआ जब एक कबाड़ की दुकान पर रेल इंजन के पुर्जे मिले.

चोरों ने बिहार के रोहतास में लोहे का 500 टन वजनी पुल चुराने के बाद दूसरी बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. पुलिस के मुताबिक, पिछले सप्ताह बरौनी के गरहारा यार्ड में मरम्मत के लिए लाए गए ट्रेन के पूरे डीजल इंजन को चोरों के एक गिरोह ने चुरा लिया था.

कबाड़ गोदाम से मिले पुर्जे

बिहार (Bihar) पुलिस के अनुसार, मुजफ्फरपुर में कबाड़ की दुकान से बैग में ट्रेन के इंजन के पुर्जे भरे हुए थे. जिसके बाद पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछाताछ की. आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने मुजफ्फरपुर की प्रभात कॉलोनी से एक कबाड़ के गोदाम से इंजन के पुर्जों की 13 बोरियां बरामद कीं.

सुरंग से आते थे चोर

वहीं, पुलिस ने बताया कि इस मामले में हैरान करने वाली बात ये थी कि हमने यार्ड के पास एक सुरंग का पता लगाया, जिसके माध्यम से चोर आते थे और फिर इंजन के पुर्जों को चुरा ले जाते थे. इसके बाद चोर उन्हें बोरियों में भरकर अपने साथ ले जाते थे. हैरानी की बात ये है कि रेलवे अधिकारी इस वारदात से अनभिज्ञ थे.

बेच दिया विंटेज मीटर गेज स्टीम इंजन

बता दें कि हाल ही में पूर्णिया में चोरों ने एक पूरे विंटेज मीटर गेज स्टीम इंजन को बेच दिया, जो प्रदर्शन के लिए स्थानीय रेलवे स्टेशन पर तैनात था. पुलिस ने जांच में पाया कि एक रेलवे के एक मैकेनिकल इंजीनियर ने एक जाली पत्र के आधार पर क्लासिक स्टीम इंजन को बेच दिया था.

ये भी पढ़ें : MP Politics: टंट्या मामा को अंग्रेजों ने फांसी पर चढ़ाया, RSS ने उनकी मदद की- राहुल गांधी ने लगाए आरोप तो विजयवर्गीय बोले- ये ‘पप्पू’ यूंही नहीं हैं

पुलिस की सुरक्षा में पुलिस तैनात

तो वहीं एक दूसरे गिरोह ने अररिया में सीताधार नदी पर बने एक लोहे के पुल का ताला खोल दिया है. पुल के कई महत्वपूर्ण हिस्से गायब देख पुलिस हैरान है. पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर लिया है. साथ ही पुल की सुरक्षा में एक सिपाही को तैनात किया है. बता दें कि पलटनिया पुल, फारबिसगंज को रानीगंज से जोड़ता है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

राजनीतिक मतभेद एक तरफ… पीएम मोदी ने प्रियंका चतुर्वेदी से निभाया वादा, माता-पिता से की खास मुलाकात

शिवसेना (UBT) नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनसे किया अपना…

3 minutes ago

‘तू छोले बेचने गया था…’, 3-0 से हार के बाद बाबर आजम पर भड़के वसीम अकरम, कप्तानी पर उठाए सवाल

Babar Azam Captaincy Controversy: वसीम अकरम ने बाबर आजम की कप्तानी पर सवाल उठाते हुए…

10 minutes ago

CSK ने चलते-चलते कर दिया सबसे बड़ा धमाका, धोनी-जहीर की जोड़ी देख कांपेंगी बाकी 9 टीमें?

CSK New Head Coach: आईपीएल 2027 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने बड़ा बदलाव…

21 minutes ago

निजाम की जिद, रजाकारों का अत्याचार और भारत में विलय: पढ़ें हैदराबाद के एकीकरण की पूरी दास्तान

आजादी के समय हैदराबाद को भारत में मिलने से रोकने वाले रजाकार कौन थे? जानिए…

29 minutes ago

महज एक नेता नहीं, सादगी की मिसाल थे भोला पासवान शास्त्री; जानिए क्यों आज भी प्रासंगिक है उनकी कहानी

बिहार की राजनीति का जिक्र आते ही अक्सर बड़े-बड़े काफिले और सत्ता का रुआब आंखों…

32 minutes ago

गिरफ्तार होते ही पहला सवाल क्या पूछना है? सुप्रीम कोर्ट ने बता दिया वो मंत्र जिससे बच जाएगी जमानत

Supreme Court Arrest Rules: क्या पुलिस आपको बिना कुछ लिखे गिरफ्तार कर सकती है? सुप्रीम…

40 minutes ago