देश

‘सांसदों के इन गांवों’ की कहानी, जहां हुए दर्जनों प्रशासनिक अधिकारी

MP Villages: आजतक सुनने और पढ़ने को मिलता है कि फलाना गांव में इतने अधिकारी हैं तथा कुछ और सलेक्शन के बाद उस गांव को अधिकारियों का गांव कहा जाने लगता है जैसे मऊ जनपद के मधुबन तहसील का पहाड़ीपुर गांव. वैसे तो मऊ के सैकड़ों अधिकारी भारतीय सेवा में कार्य कर चुके तथा कर रहे हैं लेकिन इस मामले में पहाड़ीपुर प्रथम स्थान पर है. ज्यूडिशियरी में भी मऊ के कई दर्जन लोग वर्तमान समय में भी सेवा दे रहे हैं वह भी जिला न्यायालय से लेकर उच्च न्यायालय तक.भारतीय राजनीति में भी उत्तर प्रदेश के साथ – साथ मऊ की एक अलग धमक रही है. मऊ के कुछ गांव ऐसे हैं जिनको सांसदों के गांव के तौर पर जाना जाता है जबकि इन गांव के भी दर्जनों अधिकारी भारतीय प्रशासनिक सेवा, उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवा, ज्यूडिशियरी में सेवा दे चुके हैं अथवा दे रहे हैं.

सूरजपुर की मिट्टी में तीन-तीन सांसदों ने जन्म लिया

मऊ जनपद के सूरजपुर एक ऐसी ग्रामसभा है जिसकी मिट्टी में तीन – तीन सांसदों ने जन्म लिया.जयबहादुर सिंह 1957 में बलिया स्थानीय निकाय से विधान परिषद सदस्य चुने गये. 1962 में घोसी लोकसभा क्षेत्र से कम्युनिस्ट पार्टी के प्रत्याशी के तौर पर सांसद निर्वाचित हुए. स्वतंत्रता संग्राम सेनानी जय बहादुर सिंह ने अपनी सैकड़ों एकड़ जमीन को दलितों, पिछड़ों में वितरित कर दी. वह पिपरीडीह ट्रेन लूट काण्ड के मुखिया थे.

वीरबहादुर सिंह, अर्थशास्त्र के दर्जनों किताबों के लेखक एवं उस समय के चर्चित अर्थशास्त्री को 1974 में कांग्रेस ने राज्यसभा सांसद मनोनीत किया. बैंकों के निजीकरण में इनकी अहम भूमिका रही. 150 से अधिक विभिन्न विषयों पर इनके शोधपत्र प्रकाशित हुए एवं 1950 के दशक से ही मंगलवार को नेशनल हेराल्ड में इनके लेख प्रकाशित होते रहते थे. कैंब्रिज, वारसा, पेरिस, बेलग्रेड आदि विश्वविद्यालयों में वह विजिटिंग प्रोफेसर भी रहे. संयुक्त राष्ट्र के आर्थिक सलाहकार के रूप में अफ्रीका के अंग्रेजी भाषी देशों के आर्थिक स्थिति का विश्लेषण किया करते थे.

1980 में नत्थूपुर (मधुबन) से विधायक चुने गए राजकुमार राय

राजकुमार राय 1980 में नत्थूपुर (मधुबन) विधानसभा क्षेत्र से विधायक निर्वाचित हुए, 1984 लोकसभा चुनाव में घोसी से कांग्रेस के प्रत्याशी के तौर पर सांसद निर्वाचित हुए, 2012 में समाजवादी पार्टी की सरकार में उत्तर प्रदेश बीज प्रमाणीकरण बोर्ड के अध्यक्ष/ राज्यमंत्री बने. आजमगढ़ के चर्चित वकील रहे राजकुमार राय गरीबों एवं पिछड़ों का मुकदमा निःशुल्क लड़ते थे एवं उनके आने जाने का किराया तक खुद देते थे। तो वहीं अमिला गॉव में भी दो – दो सांसदों ने जन्म लिया.

पण्डित अलगू राय शास्त्री भारतीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, राजनेता, शिक्षाविद् एवं कानूनविद् थे वे 1952 पहली लोकसभा में आजमगढ़ से कांग्रेस के प्रत्याशी के तौर पर सांसद चुने गये थे , जिसे अब घोसी लोकसभा क्षेत्र कहा जाता है. वह भारतीय संविधान सभा के सदस्य थे और उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष थे. संविधान सभा में उन्होंने अपने वाक-चातुर्य से सबको प्रभावित किया. झारखण्डेय राय भी अमिला गांव के ही निवासी थे. स्वतंत्रता संग्राम में उनका अहम योगदान था. उनको 21 वर्ष की कारावास की सजा ब्रिटिश हुकूमत में हुई थी. उन्होंने आधे दर्जन से अधिक किताबों को लिखा.

घोसी विधानसभा क्षेत्र से 1957,1962,1967 में विधायक एवं मंत्री रहे झारखण्डे राय चौथी लोकसभा 1968, पांचवीं लोकसभा 1971, सातवीं लोकसभा 1980 में घोसी लोकसभा क्षेत्र से कम्युनिस्ट पार्टी के प्रत्याशी के तौर पर निर्वाचित हुए.

दिव्येन्दु राय ( संपादकीय सलाहकार - डिजिटल )

Recent Posts

RRB Section Controller Exam 2026: 12-13 अक्टूबर को परीक्षा! जाने से पहले देख लें एग्जाम पैटर्न में क्या है खास

Railway Exam: RRB सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा 12 और 13 अक्टूबर 2026 को होगी. 100 प्रश्नों…

6 minutes ago

‘संपूर्ण संसार को संचालित करती है वह परम शक्ति!’: नवरात्रि के दूसरे दिन पीएम मोदी ने साझा किया दुर्गासप्तशती का यह खास सुभाषित

PM Modi: पीएम की ओर से संस्कृत श्लोक, "देव्या यया ततमिदं जगदात्मशक्त्या निश्शेषदेवगणशक्तिसमूहमूर्त्या. तामम्बिकामखिलदेवमहर्षिपूज्यां भक्त्या…

23 minutes ago

Delhi Metro Alert: आज सुबह 6 से शाम 4 बजे तक बंद रहेंगे ये 6 मेट्रो स्टेशन, सफर से पहले पढ़ लें यह खबर

Delhi News: विपक्षी दलों के सुप्रीम कोर्ट मार्च को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए…

39 minutes ago

दिल्ली हुई शिमला-मनाली सी कूल… देर रात से झमाझम बारिश! मौसम ने क्यों मारा तगड़ा यू-टर्न?

दिल्ली-NCR में देर रात तेज बारिश, गरज-चमक और हवाओं ने मौसम का मिजाज बदल दिया,…

53 minutes ago

अगले 8 घंटे मूसलाधार बारिश से मचेगा तांडव..! 24 राज्यों में 70 की स्पीड से आंधी-तूफान का गंभीर अलर्ट

देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बिगड़ने की आशंका है. मौसम विभाग के…

1 hour ago