खेल

IND vs NZ 1st ODI: टॉम लैथम की तूफानी सेंचुरी, न्यूजीलैंड ने भारत को 7 विकेट से हराया

IND vs NZ First One Day: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आज पहला मुकाबला खेला गया. जिसमें न्यूजीलैंड की टीम ने भारतीय गेंदबाजी के छक्के छुड़ाते हुए आसानी से जीत हासिल कर ली. भारतीय टीम ने टी-20 सीरीज में अपना शानदार खेल दिखाकर सीरीज को अपने नाम किया था. आज खेल प्रेमियों को टीम इंडिया से वैसे प्रदर्शन की उम्मीद थी. लेकिन पहले मैच में न्यूजीलैंड की धाकड़ बल्लेबाजी ने टीम इंडिया के पसीने छुड़ा दिए.

इस मैच में केन विलियम्सन (kane williamson) और टॉम लाथम (tom latham) के बीच 221 रन की शानदार साझेदारी हुई. जिसकी मदद से न्यूजीलैंड ने भारत एक अच्छा स्कोर भी हासिल कर लिया और अपनी टीम को आसानी से 7 विकेट से जीत दिला दी.

केन विलियम्सन और टॉम लाथम के बीच रिकॉर्ड साझेदारी

सीरीज का पहला मैच जीतने के बाद न्यूजीलैंड ने तीन मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 306 रन बनाए थे और न्यूजीलैंड के सामने 307 रनों का लक्ष्य रखा था. लेकिन कीवी टीम ने 47.1 ओवर में ही 307 रनों का लक्ष्य हासिल कर लिया. कीवी बल्लेबाज केन विलियम्सन और टॉम लाथम ने 221 रन की रिकॉर्ड साझेदारी कर अपनी टीम को शानदार जीत दिलाई. केन विलियम्सन ने 98 बॉल पर 94 रनों की पारी खेल तो वहीं लाथम ने बेहतरीन शतक लगाकार 145 रनों की पारी खेली.

ये भी पढ़े– Sammy-Jo Johnson: इस महिला क्रिकेटर को ट्रक चलाना है बेहद पसंद, बिग बैश लीग में है शानदार रिकॉर्ड

न्यूजीलैंड ने भारत को पहले खेलने का दिया न्यौता

बता दें कि न्यूजीलैंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रेयस अय्यर, शिखर धवन(shikhar dhawan fifty) और शुभमन गिल के अर्धशतक के चलते सात विकेट खोकर 306 रन बनाए थे. न्यूजीलैंड के लिए टिम साउदी और लॉकी फर्ग्यूसन ने तीन-तीन विकेट लिए थे. वहीं भारत के लिए उमरान मलिक(Umran malik) ने सबसे ज्यादा 2 विकेट लिए. इसके अलाव अर्शदीप और ठाकुर को कीवी बल्लेबाजो ने जमकर पीटा. लेकिन उमरान मलिक ने रन कम दिए और विकेट हासिल किए. इसके अलावा स्पिन गेंदबाजी में सुंदर ने जरूर कंजूसी से रन दिए, लेकिन वह कोई विकेट नहीं ले पाए.

– भारत एक्सप्रेस

 

 

Rahul Singh

Recent Posts

बांग्लादेश में फिर सड़कों पर उतरे लोग, राजधानी ढाका समेत गाजीपुर में क्यों लगाई आग, क्या है वजह?

Bangladesh Protest: बांग्लादेश में गारमेंट कर्मचारियों का वेतन बढ़ाने को लेकर आंदोलन उग्र हो गया…

8 minutes ago

‘ज्ञानेश कुमार रात में सो नहीं पा रहे होंगे’, महारैली में राहुल गांधी का CEC पर हमला

INDIA Alliance Rally: रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की रैली में राहुल गांधी ने मुख्य…

51 minutes ago

‘मोहब्बत की दुकान में सिर्फ नफरत’, राहुल गांधी की ‘मॉक पार्लियामेंट’ पर बरसे अमित शाह

चंडीगढ़ पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी की 'मॉक पार्लियामेंट' पर तंज कसते…

1 hour ago

रामलीला मैदान में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन: अखिलेश बोले- ‘1.27 करोड़ वोट काटकर हार छुपाना चाहती है बीजेपी’

दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की महारैली में अखिलेश यादव ने बीजेपी पर…

1 hour ago

INDIA गठबंधन की महारैली से गरमाई सियासत: राहुल गांधी का आरोप- कनॉट प्लेस में जबरन बंद कराई गईं दुकानें

INDIA Alliance Rally: INDIA गठबंधन की महारैली के बीच राहुल गांधी ने बीजेपी पर कनॉट…

1 hour ago

उमर अब्दुल्ला-निधि राजदान की शादी से फिर उठा सवाल, अमीर-गरीब के लिए अलग क्यों है समाज का नजरिया?

Omar Abdullah Nidhi Razdan Marriage: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने वरिष्ठ पत्रकार निधि राजदान…

2 hours ago