Cyclone Biparjoy ( प्रतीकात्मक तस्वीर)
Cyclone Biparjoy: मानसून (Monsoon in India) ने अपने निर्धारित समय से एक सप्ताह की देरी के बाद गुरुवार को केरल में दस्तक दे दी है. इसका असर आसपास के कई राज्यों में देखने को मिल रहा है. दूसरी ओर ‘बिपोर्जॉय’ को लेकर IMD ने चेतावनी जारी की है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने कहा है कि चक्रवाती तूफान बिपोर्जॉय आज अपना विकराल रूप दिखाने जा रहा है. आईएमडी ने कहा कि भयंकर चक्रवाती तूफान ‘बिपोर्जॉय’ अगले 12 घंटों के दौरान विकराल रूप धारण कर सकता है.
मौसम विभाग के मुताबिक, चक्रवात के पोरबंदर तट से 200-300 किमी की दूरी से गुजरने की संभावना है, लेकिन अगले पांच दिनों में पश्चिमी राज्य में आंधी और तेज हवाएं आएंगी. धीरे-धीरे तुफान उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ जाएगा. इसके चलते मुंबई, पालघर, कोंकण तट के लिए अलर्ट जारी किया गया है. चक्रवात तूफान फिलहाल मुंबई से 630 किमी की दूरी पर है. वहीं हिमाचल प्रदेश में सोमवार से पश्चिमी विक्षोभ सक्रीय हो रहा है. राज्य के कुछ जिलों में योलो अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग के मुताबिक, कुछ इलाकों में हल्की बारिश और ओले गिरने की संभावना है. दूसरी ओर तेलंगाना में अगले 24 घंटे में 30-40 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान है.
यह भी पढ़ें: Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में बढ़ेगा गर्मी का प्रकोप, देश के 25 राज्यों में होगी बारिश, इन जगहों पर चलेगी लू
गौरतलब है कि गंभीर चक्रवात को देखते हुए एनडीआरएफ के आठ टीमों को गुजरात के विभिन्न इलाकों में तैनात किया गया है, जिसमें 200 से ज्यादा बचावकर्मी शामिल हैं. वहीं राज्य सरकार ने मछुआरों के लिए एडवाइजरी जारी की है. एनडीआरएप की टीम को पोरबंदर और गिर सोमनाथ इलाके में तैनात किया गया है.
बता दें कि मानसून से पहले ही झारखंड में बारिश शुरू हो गई है. हालांकि, IMD के मुताबिक, 12 जून से पहले तपती गर्मी से लोगों को राहत नहीं मिलेगी. कुछ जगहों पर मौसम में बदलाव हो सकता है. कुछ जिलों में आंशिक बादल छाये रहने के साथ, हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की बात कही गयी है. विभाग की मानें तो दक्षिणी पश्चिमी मानसून के प्रवेश करने के बाद अब 18 जून तक मानसून झारखंड में पहुंच सकता है, जिसके बाद लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिल सकती है. हालांकि, प्री मानसून बारिश से झारखंड का मौसम सुहाना हो रहा है.
मौसम विभाग के अनुसार, बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, पंजाब, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में अगले तीन से चार दिन हीटवेव चलने की संभावना है. वहीं, चक्रवाती तूफान बिपरजॉय की वजह से दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है.
-भारत एक्सप्रेस
7100TH DIWALI 2026 LAKSHMI PUJA SPECIAL: इस वर्ष दीपावली 8 नवंबर 2026, रविवार को मनाई…
दीपावली पर मां लक्ष्मी के प्रसिद्ध मंदिरों में दर्शन से सुख-समृद्धि मिलती है. जानिए कोल्हापुर,…
Aaj Ka Panchang 8 November 2026: आज कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि और मृगशिरा नक्षत्र…
Aaj Ka Rashifal: आज दिवाली पर मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दिन…
Diwali Rashifal: 8 नवंबर 2026 को दिवाली के खास अवसर पर ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार…
Diwali 2026 Alakshmi Story: कार्तिक अमावस्या पर महालक्ष्मी के स्वागत के साथ उनकी बड़ी बहन…