होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
World Most Expensive Watermelon: गर्मी का मौसम शुरू हो चुका है ऐसे में बाजारों में कई तरह के फलों का सीजन भी शुरू हो चुका है. आम के अलावा तरबूज सबसे ज्यादा खाया जाता है. गर्मी के मौसम में एक तरबूज की कीमत काफी कम हो जाती है. इसे अधिकतम 20 रुपये प्रति किलो में खरीदा जा सकता है.
दुनिया में तरबूज की एक ऐसी नस्ल है, जिसकी कीमत आपके होश उड़ा देगी. इसे दुनिया का सबसे दुर्लभ तरबूज कहा जाता है. आज हम आपको एक ऐसे ही तरबूज के बारे में बताने जा रहे हैं. ये है दुनिया का सबसे महंगा तरबूज. ये Densuke Black Watermelon प्रजाति के तरबूज हैं. इसे काला तरबूज भी कहा जाता है.
दुनिया का सबसे महंगा तरबूज जापान के होक्काइडो द्वीप के उत्तरी भाग में पाया जाता है. यह इतना दुर्लभ है कि एक वर्ष में केवल 100 टुकड़े ही उगते हैं. इस कारण यह हर जगह उपलब्ध नहीं होता है और इसकी कीमत इतनी अधिक होने का कारण है. ये बाजार में कम ही मिलते हैं.
यह आम तरबूज की तरह बाजार में नहीं बिकता है. इस तरबूज की हर साल नीलामी होती है। बड़े खरीदार इसे पाने के लिए बोली लगाते हैं. साल 2019 के दौरान इस तरबूज के लिए सबसे महंगी बोली लगाई गई थी, जो 4 लाख रुपये की थी. कोविड महामारी के दौरान इसकी कीमत में बड़ी कमी आई थी. हालांकि आज भी यह दुनिया का सबसे महंगा तरबूज है.
ये भी पढ़ें- Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में बढ़ेगा गर्मी का प्रकोप, देश के 25 राज्यों में होगी बारिश, इन जगहों पर चलेगी लू
इस तरबूज की बात करें तो इसका रंग चमकीला और काला होता है. यह आम तरबूज की तरह बिल्कुल नहीं है. इसका भीतरी भाग कुरकुरा होता है. यह अन्य तरबूजों की तुलना में मीठा होता है और इसमें बीज कम होते हैं. जानकारी के मुताबिक इस तरबूज की पहली फसल ही इतनी महंगी है. बाद की फसल से निकलने वाला फल 19 हजार रुपये से कम में मिल सकता है.
Lalu Prasad Yadav: भारतीय लोकतंत्र में लालू प्रसाद यादव की पहचान एक खास राजनीतिक शैली…
बदायूं के चर्चित दोहरे हत्याकांड (ऑनर किलिंग के मामले) में सेशन कोर्ट द्वारा सुनाई गई…
LEOPARD PANIC IN AYODHYA CANTT: रामनगरी अयोध्या से सटे कैंट (छावनी) इलाके में पिछले कई…
बिहार में गंडक समेत कई नदियों के बढ़ते जलस्तर के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने…
HISTORY OF BIHAR CONGRESS: पटना की राजनीतिक यात्रा सिर्फ सत्ता और चुनावों तक सीमित नहीं…
ADANI AHMEDABAD MARATHON LAUNCH: गुजरात के उपमुख्यमंत्री और खेल मंत्री हर्ष सांघवी ने 29 नवंबर…