हील्स पहनने का शौक? रीढ़ की हड्डी और हिप्स को हो सकता है बड़ा नुकसान
जुहू बीच के पास समुद्र में डूबे पांच लड़के
Mumbai: देश के पश्चिमी इलाकों में चक्रवाती तूफान बिपोर्जॉय का असर दिखने को मिल रहा है. मुंबई स्थिति जुहू बीच (Juhu Beach) के पास समंदर की लहरों की चपेट में आने से 5 लड़के डूब गए. जिसमें से एक बचा लिया गया है. वहीं बाकि अभी भी चार लापता हैं. सोमवार शाम यहां सांताक्रूज में जुहू-कोलीवाड़ा तट से लगभग 500 मीटर दूर अरब सागर में इन पांचों लड़कों की डूबने की खबर सामने आयी है. लापता लड़कों की उम्र लगभग 12 से 15 साल बतायी जा रही है.
बीएमसी (BMC) आपदा नियंत्रण ने यह जानकारी दी. पीड़ितों में से एक को स्थानीय लोगों ने बचा लिया, जबकि अन्य चार अभी भी लापता हैं. चक्रवाती तूफान की परिस्थितियों के कारण समुद्र उफान पर है और ऊंची लहरें उठ रही हैं. घटना के बाद मुंबई फायर ब्रिगेड और गोताखोर लापता लड़कों की तलाश कर रहे हैं. वे जेटस्की और लाइफ-जैकेट का इस्तेमाल कर रहे हैं. बीएमसी ने भारतीय नौसेना और भारतीय तट रक्षक बल से गोताखोरों की मदद मांगी है क्योंकि ऊंची लहरों के कारण खोज अभियान में दिक्कत आ रही है.
वहीं अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि वे खुद समुद्र में खुद गए थे या समुद्र की लहरें उन्हें बहाकर अंदर ले गईं. नागरिक और मौसम अधिकारियों ने पहले ही चेतावनी जारी कर आम लोगों और मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी है. तुफान की आशंका के बीच अरब सागर में हाई टाइड देखने को मिल रहे हैं.
Noida Kalibari Durga Puja: नोएडा के सेक्टर-26 स्थित कालीबाड़ी पिछले 44 वर्षों से बंगाली संस्कृति…
Yogi Government Diwali Gift: दीपावली से पहले यूपी के लाखों सरकारी कर्मचारियों के लिए बोनस…
UP Teacher Promotion News: उत्तर प्रदेश के परिषदीय स्कूलों में 10 साल से पदोन्नति का…
शारदीय नवरात्र के दौरान पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में हुए पांच…
PM Surya Ghar Yojana: केंद्र सरकार की 'पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना' के तहत…
AI Productivity Tools 2026: भागदौड़ भरी जिंदगी में समय की कमी को दूर करने के…