देश

Delhi Siri Fort: दिल्ली में खुदाई के दौरान मिली ‘खिलजी’ के जमाने की सुरंग, आकार देख कर्मचारी भी हुए हैरान, जांच में जुटी ASI

Siri Fort Museum: भारत के इतिहास में कई अलग-अलग शासकों ने दिल्ली पर राज करने की कोशिश की है. यही वजह है कि आज भी राजधानी दिल्ली में इतिहास से जुड़ी कई चीजें मिल जाती हैं. दिल्ली की जमीन के नीचे कई ऐसी पुरानी सुरंगें हैं जिनका पता धीरे-धीरे चल रहा है. वहीं एक और ऐसी सुरंग का पता चला है जो खिलजी के समय की हो सकती है. खिलजी ने भी भारत के कई हिस्सों पर राज करने की कोशिश की थी. वहीं अब आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (ASI) को एक ऐतिहासिक सुरंग का पता लगा है, जो खिलजी के जमाने की बतायी जा रही है.

दिल्ली के सीरी फोर्ट चिल्ड्रेन म्यूजियम के पास खुदाई की जा रही थी जिसके बाद इस सुरंग के बारे में पता चला है. यह सुरंग 13वीं या 14वीं शताब्दी के समय बनाई थी और उस समय खिलजी का शासन चल रहा था. जानकारी के मुताबिक अब इस म्यूजिम को देखने आने वाले लोग भी सुरंग को देख सकते हैं.

म्यूजियम घूमने जाने वालों के लिए बनाया जा था रास्ता

एक अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक, इस फोर्ट चिल्ड्रेन म्यूजियम में घूमने आने वाले लोगों के लिए एक दूसरा रास्ता तैयार किया जा रहा था, इस दौरान ASI की टीम खुदाई का काम कर रही थी तभी इस सुरंग के बारे में पता चला है. फिलहाल के लिए एएसआई ने खुदाई के काम को रोक दिया है और आगे की जानकारी के बारे में पता लगाया जा रहा है.

यह भी पढ़ें- Mumbai: दिखने लगा बिपोर्जॉय तूफान का असर! जुहू बीच के पास समुद्र में डूबे पांच लड़के, एक को बचाया गया, 4 का रेस्क्यू ऑप्रेशन जारी

सुरंग बनाने के पीछे क्या था मकसद ?

ASI अब ये पता लगाने की कोशिश में लगी है कि इसके अंदर और किया हो सकता है. जानकारों का मानना है कि इसके अंदर कोई खुफिया रास्ता या तहखाना हो सकता है. खुदाई के दौरान सुरंग के अंदर से मिले सूबतों के आधार पर इसकी जांच की जा रही है. जिससे ये पता चल सके कि इस सुरंग को बनाने के पीछे का मकसद क्या था. मौके से मिली तस्वीरों को देखकर ऐसा लग रहा है कि सुरंग का यह आगे का हिस्सा है और पता नहीं यह कहां जाकर खुलता है. वहीं सुरंग का आकार इतना बड़ा है कि इसके अंदर आसानी से कोई भी इंसान जा सकता है.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

क्या अमेरिका का कुत्ता बन गया पाकिस्तान? मौलाना के इस बयान से शहबाज-मुनीर की उड़ी रातों की नींद

Pakistan News: मौलाना फजल-उर-रहमान ने पाक सेना प्रमुख असीम मुनीर पर जमकर हमला बोला. उन्होंने…

23 minutes ago

113 वर्षों की अटूट विरासत: दिल्ली की तिमारपुर-सिविल लाइंस दुर्गा पूजा में ‘जीवन चक्र’ की थीम, जानिए इसके मायने

दिल्ली के तिमारपुर और सिविल लाइंस की ऐतिहासिक दुर्गा पूजा समिति अपने गौरवशाली इतिहास के…

31 minutes ago

Noida Kalibari Durga Puja: 44 साल से नोएडा में बंगाल की संस्कृति संजो रही कालीबाड़ी, दुर्गा पूजा में दिखता है ‘मिनी कोलकाता’

Noida Kalibari Durga Puja: नोएडा के सेक्टर-26 स्थित कालीबाड़ी पिछले 44 वर्षों से बंगाली संस्कृति…

39 minutes ago

दिवाली से पहले योगी सरकार का धमाका! यूपी के कर्मचारियों के बोनस और DA पर आई सबसे बड़ी खुशखबरी

Yogi Government Diwali Gift: दीपावली से पहले यूपी के लाखों सरकारी कर्मचारियों के लिए बोनस…

48 minutes ago

यूपी के 70 हजार शिक्षकों के लिए आई सबसे बड़ी खुशखबरी! योगी सरकार का प्रमोशन और एरियर पर बड़ा ऐलान

UP Teacher Promotion News: उत्तर प्रदेश के परिषदीय स्कूलों में 10 साल से पदोन्नति का…

1 hour ago

24 घंटे, 5 खौफनाक हादसे और 50 से ज्यादा मौतें: कोलकाता से ग्वालियर तक…काल बनकर टूटी रफ्तार

शारदीय नवरात्र के दौरान पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में हुए पांच…

2 hours ago