गठबंधन INDIA पर बीजेपी का तंज
देश में पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है. ये चुनाव 2024 में होने वाले लोकसभा का सेमीफाइनल माना जा रहा है. इस चुनाव में हार-जीत 2024 के चुनाव की रूपरेखा तैयार करेगी. बीजेपी अपनी सोशल इंडीनियरिंग को मजबूत करने के साथ ही रणनीति तैयार करने में जुटी हुई है. वहीं बीजेपी को शिकस्त देने के लिए INDIA गठबंधन के जरिए विपक्ष ने भी कमर कस ली है. कई दौर की हो चुकी बैठकों में अब तक लोकसभा चुनाव को लेकर खूब मंथन हुआ है.
INDIA गठबंधन में अभी सीट बंटवारे को लेकर पेंच फंसा हुआ है. क्षेत्रीय पार्टियां अपने-अपने राज्यों में अकेले या फिर ज्यादा से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ने का दम भर रही हैं. इसके अलावा पीएम पद के चेहरे को लेकर भी खींचतान मची हुई है. जिसको लेकर बीजेपी अक्सर गठबंधन पर तंज कसती रहती है. इसी कड़ी में बीजेपी ने एक बार फिर से INDIA Alliance पर निशाना साधा है.
बीजेपी इस पोस्ट में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, लालू प्रसाद यादव, अरविंद केजरीवाल, अखिलेश यादव, पंजाब के सीएम भगवंत मान, उद्धव ठाकरे, हेमंत सोरेन, सीताराम येचुरी का पोस्टर भी जारी किया गया है. जिसमें अल-अलग लाइनें लिखकर निशाना साधा है.
बीजेपी ने अपने आधिकारिक X हैंडल से पोस्ट करते हुए लिखा है कि ” पप्पू बेचारा बल्ले को ही समझता गिटार! I.N.D.I. Alliance फिर हारने को तैयार…” इस पोस्ट में एक फोटो भी पोस्ट की गई है. जो एनिमेटेड है. जिसमें राहुल गांधी को दिखाया गया है. राहुल गांधी क्रिकेट के मैदान पर बनी पिच पर खड़े हुए दिखाई दे रहे हैं. जिसमें वे हाथ में बल्ला लिए हुए नजर आ रहे हैं.
यह भी पढ़ें- सोशल मीडिया पर अशोक गहलोत की लोकप्रियता घटी, चुनावी कैंपेन पूरी तरह ठप, जानिए क्या है पूरा मामला
बीजेपी इस पोस्ट के जरिए कह रही है कि लोकसभा चुनाव में विपक्षी गठबंधन राहुल गांधी के नेतृत्व में फिर से हारने को तैयार है. पिछले कई चुनावों में कांग्रेस राहुल गांधी की लीडरशिप में हार चुकी है. बीजेपी का दावा है कि अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में इंडिया एलायंस को हार मिलने वाली है.
-भारत एक्सप्रेस
Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी पेट्रोलियम के आयात पर प्रतिबंध लगाने वाले…
SP BJP Poster War: यूपी में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले भगवान कृष्ण के नाम…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड के खूंटी जिले में एक सड़क दुर्घटना के दौरान सात…
Delhi AQI Today: दिल्ली में प्रदूषण का प्रकोप जारी है और AQI 700 के पार…
CM Yogi: उत्तर प्रदेश में किसानों को फसल नुकसान पर अब 25 से 30 फीसदी…
धनतेरस के पावन अवसर पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे समेत कई नेताओं की ओर से…