Kidney Problem: किडनी शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग हैं. किडनियों का हेल्दी रहना हमारे लिए बेहद जरूरी है. किडनी का काम हमारे खून में मौजूद गंदगी, अतिरिक्त पानी और शरीर के लिए हानिकारक तत्वों को छानकर अलग करना है. ये सभी हानिकारक तत्व हमारे ब्लैडर में इकट्ठा होते हैं और फिर पेशाब के माध्यम से बाहर निकल जाते हैं. इसके अलावा किडनी हमारे शरीर में सोडियम, पोटैशियम और पीएच लेवल को भी बैलेंस करती है. ये ऐसे हार्मोन्स को बनती हैं, जो हमारे ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करते हैं और रेड ब्लड सेल्स के पैदा करने में में मदद करता है. इसके साथ ही किडनियां हमारे शरीर में विटामिन डी को एक्टिवेट करती हैं, ताकि हमारी हड्डियां कैल्शियम को एब्जॉर्ब कर सकें.
आजकल गलत खान-पान के कारण किडनी की समस्या तेजी से बढ़ रही है. किडनी की बीमारियां तब होती हैं, जब किडनी डैमेज हो जाती है या इसे फंक्शन करने में कोई परेशानी आती है. आमतौर पर डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर या अन्य किसी लंबी बीमारी के कारण ही किडनियां डैमेज होती हैं. किडनी का रोग होने पर इसका प्रभाव मरीज के दूसरे अंगों पर भी पड़ सकता है जैसे- नर्व डैमेज, हड्डियों की कमजोरी, कुपोषण आदि समस्याएं हो सकती हैं. अगर आपको भी किडनी में समस्या हो रही है, तो आज हम आपको 5 घरेलू नुस्खों के बताएंगे इससे किडनी और यूरोलॉजिकल प्रॉब्लम खत्म हो जाएगी.
किडनी की सफाई के लिए फाइबर युक्त सब्जियों को अपनी डाइट में नियमित रूप से शामिल करें. इससे यूरोलॉजिकल प्रॉब्लम नहीं होगी. इसके लिए पालक, गाजर, लौकी, केले, फूलगोभी, बंदगोभी, कैबेज, बींस, मसूर की दाल आदि का सेवन करें. इसके अलावा साबुत अनाज का सेवन करें. ये सारी चीजें किडनी को डिटॉक्सीफाई करने में बहुत मदद करती है.
किडनी की सफाई के लिए बेरीज का सेवन बहुत फायदेमंद होता है. ब्लूबेरी, स्ट्रॉबेरी, रस्पबेरी, जामुन आदि यूरोलॉजिकल हेल्थ के लिए बेहतर ऑप्शन है. इसके अलावा आप ताजे फल का सेवन नियमित रूप से करें.
किडनी को हेल्दी रखने के लिए रोज पर्याप्त पानी का सेवन करें. पानी नहीं पीएंगे तो किडनी और यूरोलॉजिकल संबंधी कई समस्याएं अक्सर परेशान करती रहेगी. इसलिए रोजना दो से तीन लीटर पानी पीएं.
ज्यादा नमक न सिर्फ किडनी बल्कि हार्ट और लिवर के लिए भी नुकसानदेह है. किडनी को सही से काम करने के लिए सोडियम और पोटैशियम के अच्छे संतुलन की जरूरत होती है. ज्यादा सोडियम ब्लड प्रेशर को बढ़ा देता है जिससे किडनी पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है.
किडनी की तंदुरुस्ती के लिए प्रोसेस्ड फूड और रेड मीट का सेवन न करें तो बेहतर है. इसके अलाव ग्लूटेन वाले फूड से भी बचें. ग्लूटेनयुक्त फूड पेशाब में जलन को बढ़ा देगा. नियमित रूप से ऐसा करेंगे तो किडनी पर बुरा असर पड़ सकता है.
सुप्रीम कोर्ट ने ओबीसी क्रीमीलेयर मामले में केंद्र सरकार को बड़ा झटका देते हुए पुनर्विचार…
Delhi news: दिवाली से ठीक पहले दिल्ली के गफ्फार मार्केट और गांधी नगर में भीषण…
Patna Maner Encounter: पटना के मनेर में पैक्स अध्यक्ष संजीत कुमार उर्फ भोलू हत्याकांड के…
Anant Singh Road Show: मोकामा विधायक अनंत सिंह पटना से प्रयागराज जा रहे हैं. आरा…
Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी पेट्रोलियम के आयात पर प्रतिबंध लगाने वाले…
SP BJP Poster War: यूपी में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले भगवान कृष्ण के नाम…