देश

सर्वे रिपोर्ट ने बढ़ाई टेंशन, ज्योतिरादित्य के गढ़ में BJP को लग सकता है बड़ा झटका, मालवा में कांग्रेस की बल्ले-बल्ले!

मध्य प्रदेश में इस साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. जिसमें अब कुछ महीने का वक्त बचा हुआ है. सत्ता में वापसी के लिए बीजेपी पूरी ताकत झोंक रही है. बीजेपी ने चुनावी मैदान में कई दिग्गज नेताओं को उतार दिया है. विधानसभा चुनाव को लेकर एक सर्वे रिपोर्ट आई है. जिससे बीजेपी की टेंशन बढ़ सकती है. इस सर्वे रिपोर्ट में बीजेपी को ग्वालियर- चंबल इलाके में बड़ा झटका लगते हुए दिखाया गया है. जिसे केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का गढ़ माना जाता है.

ग्वालियर-चंबल में बीजेपी को बड़ा झटका

जिस ग्वालियर-चंबल इलाके में बीजेपी को झटका लगता हुआ दिखाई दे रहा है, वहां से बीजेपी के दो बड़े नेता केंद्र सरकार में मंत्री हैं. जिसमें नरेंद्र सिंह तोमर और ज्योतिरादित्य सिंधिया शामिल हैं. 2020 में हुए उपचुनाव में बीजेपी को फायदा मिला था, लेकिन अब ग्वालियर-मालवा में उसे करारा झटका लगता हुआ दिखाई दे रहा है.

34 विधानसभा सीटों में सिर्फ 4-8 सीटें मिलने की उम्मीद

भाजपा को ग्वालियर-चंबल इलाके में सबसे बड़ा झटका लगता हुआ दिखाई दे रहा है. जहां पर विधानसभा की 34 सीटें हैं. सर्वे रिपोर्ट में दावा किया गया है कि यहां पर बीजेपी को इस चुनाव में सिर्फ 4-8 सीटें मिल सकती हैं. इसके अलावा कांग्रेस 26-30 सीटें जीत सकती है. साल 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने यहां पर अच्छा प्रदर्शन किया था.

मालवा-निमाड़ में कांग्रेस का ग्राफ ऊपर

इसके अलावा बीजेपी को मालवा-निवाड़ में भी बीजेपी को बड़ा झटका लगता हुआ दिखाई दे रहा है. मालवा-निमाड़ में विधानसभा की 66 सीटें हैं. इस क्षेत्र को बीजेपी का गढ़ माना जाता है, लेकिन जो सर्वे की रिपोर्ट आई है, उसने बीजेपी की टेंशन को बढ़ा दी है. सर्वे रिपोर्ट में बीजेपी को यहां से सिर्फ 20-24 सीटें ही मिलती हुई दिखाई दे रही हैं. कांग्रेस यहां पर 2018 के मुकाबले बेहतर स्थिति में पहुंच गई है. उसे 41-45 सीटें सर्वे में जीतते हुए दिखाया गया है.

यह भी पढ़ें- Lok Sabha 2024: “न किसी को चाय ऑफर करेंगे, न तो बैनर-पोस्टर लगाएंगे” लोकसभा चुनाव को लेकर गडकरी का बड़ा ऐलान

ग्वालियर-चंबल क्षेत्र का बीजेपी की तरफ से भी सर्वे कराया गया है. जिसकी रिपोर्ट ने बीजेपी को भी सकते में डाल दिया था. कहा जा रहा है कि बीजेपी की इस सर्वे रिपोर्ट के बाद ही उसने अपनी रणनीति में बदलाव किया है. दिमनी विधानसभा सीट से बीजेपी ने केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को चुनावी मैदान में उतारा है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

‘जाणता राजा’ का महामंचन LIVE: हजारों दर्शक…देशभर से हस्तियां जुटीं, देखिए वीडियो

उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद के सनसिटी में ‘जाणता राजा’ के महामंचन को देखने हजारों लोग…

27 minutes ago

मछुआरों को हथियार बना रहा है आतंकिस्तान? BSF ने पाकिस्तान की चाल की फेल

BSF Seized Pakistani Fishermen Boat: गुजरात के कच्छ में सर क्रीक इलाके से BSF ने…

36 minutes ago

अदाणी ग्रुप और एयर इंडिया का मेगा प्लान, अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट्स नवी मुंबई एयरपोर्ट पर होगी ट्रांसफर

अदाणी एयरपोर्ट्स और एयर इंडिया ग्रुप ने बड़ा फैसला लिया है. दिसंबर 2026 से नवी…

43 minutes ago

अद्भुत तपस्या..! 111 डिग्री तापमान में भी जारी रही स्वामी कैलाशानंद गिरि की साधना

हरिद्वार में आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि महाराज की सावन के बाद अब नवरात्र के…

52 minutes ago

इंडिगो-अदाणी का मास्टरस्ट्रोक! अब इस नए एयरपोर्ट से उड़ेंगी विदेश की फ्लाइट्स

अदाणी एयरपोर्ट्स और इंडिगो ने बड़ा ऐलान किया है. फरवरी 2027 से नवी मुंबई एयरपोर्ट…

57 minutes ago

ज्ञानेश कुमार को मिले भारत रत्न, यूनाइटेड हिंदू फ्रंट ने खोला मोर्चा; अध्यक्ष ने बिड़ला मंदिर से निकाला मार्च

Birla Mandir Delhi Protest: एक तरफ विपक्ष चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मोर्चा खोले…

2 hours ago