देश

Lok Sabha elections 2024: लोकसभा चुनाव की तैयारी तेज, महिला और अनुसूचित जाति मोर्चा को BJP सौंपने जा रही है ये जिम्मेदारी, बैठक आज

Lok Sabha elections 2024: लोकसभा चुनाव-2024 को लेकर सत्तारूढ़ दल भाजपा की तैयारी जोरों पर है. खबर सामने आ रही है कि, भाजपा दलितों और महिलाओं को जोड़ने के लिए मुहिम तेज करने जा रही है. इसी को लेकर शनिवार को पार्टी के राज्य मुख्यालय पर भाजपा अनुसूचित मोर्चा और महिला मोर्चा की महत्वपूर्ण बैठकें आयोजित की जा रही हैं. इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी और महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह बैठक में शामिल होने वाले प्रदेश के पदाधिकारियों के साथ ही दलित सांसदों-विधायकों और महिला सांसदों, विधायकों, मेयर, जिला पंचायत अध्यक्षों को आगामी अभियानों को लेकर इन सबको इनकी भूमिका समझाएंगे.

भाजपा अनुसूचित मोर्चा की होगी पहली बैठक

पार्टी सूत्रों के मुताबिक, भाजपा अनुसूचित मोर्चा की बैठक पहले होगी. इस बैठक के लिए 17 अनुसूचित जाति से आने वाले सांसदों और 64 विधायकों को बुलाया गया है. बताया जा रहा है कि, दलित वोटर्स को लेकर बीजेपी नेतृत्व चिंतित है, इसीलिए इस महत्वपूर्ण बैठक में मोर्चा के बस्ती सम्पर्क एवं संवाद कार्यक्रम को आगे बढ़ाने को लेकर चर्चा होगी और तय अभियान व कार्यक्रम के तहत मोर्चा की जिलावार बनाई गई टोलियों के साथ ही सांसदों-विधायकों को भी एक-एक कर सभी बस्तियों में जाना होगा और लोगों की बात व समस्या सुननी होगी. इसके बाद रिपोर्ट तैयार कर पार्टी को उपलब्ध कराना होगा. इसी आधार पर आगे की रणनीति तैयार की जाएगी.

ये भी पढ़ें- Assembly Elections: सीएम योगी के मंत्रियों को दी गई मध्य प्रदेश और राजस्थान की जिम्मेदारी, चुनावी राज्यों में सियासी तपिश बढ़ाएंगे यूपी के नेता

दूसरी बैठक होगी महिला मोर्चा की

तो वहीं दूसरी बैठक महिला मोर्चा की होगी. पार्टी सूत्रों के मुताबिक पहले प्रदेश के पदाधिकारियों की और फिर महिला जनप्रतिनिधियों के साथ पार्टी के आगामी कार्यक्रमों व अभियानों को लेकर बैठक में चर्चा की जाएगी. नारी शक्ति वंदन अधिनियम (महिला आरक्षण अधिनियम) के जरिए महिलाओं के बीच पैठ बढ़ाने को लेकर जो कार्ययोजना बनी है, उस पर बैठक में चर्चा होगी. इसी के साथ ही भाजपा महिला मोर्चा को नव महिला मतदाता सम्मेलन और वोटर चेतना अभियान के साथ ही अन्य तमाम कार्यक्रमों की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

कोलकाता में एमआरएम कार्यालय का उद्घाटन: MRM के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. शाहिद अख्त़र बोले—’हिन्दू-मुसलमान एक थे, एक हैं और एक रहेंगे’

एनसीएमईआई के कार्यकारी अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) शाहिद अख्त़र जो मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक…

3 hours ago

‘डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन’ प्रदर्शनी में पहुंचे भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय, बच्चों की विशेष कलाकृति देख हुए भावुक

दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…

7 hours ago

दिल्ली में सजी गोपाल दास ‘नीरज’ के गीतों की महफिल, केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल चीफ गेस्ट; CMD उपेन्द्र राय ने महाकवि को यूं किया याद

SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…

7 hours ago

‘नागरिकों को दूसरे दर्जे का बनाने वाली प्रक्रिया मंजूर नहीं’: नालसार में SIR विवाद पर भड़के सुप्रीम कोर्ट के जज उज्ज्वल भुइयां

नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…

7 hours ago

बाढ़ पीड़ितों के नुकसान की भरपाई, फॉर्मर आईडी…; मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा दावा

Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…

7 hours ago