देश

Congress Foundation Day: आरएसएस के गढ़ से लोकसभा चुनाव का शंखनाद करेगी कांग्रेस, मल्लिकार्जुन खड़गे ने बताई इसके पीछे की वजह

Congress Foundation Day: कांग्रेस पार्टी आज (28 दिसंबर) अपना 139वां स्थापना दिवस मना रही है. स्थापना दिवस के मौके पर नागपुर में कार्यक्रम किया जा रहा है. जहां पर एक बड़ी रैली होने जा रही है. इस रैली के जरिए लोकसभा चुनाव 2024 का कांग्रेस शंखनाद करेगी. नागपुर में आयोजित की जा रही इस रैली को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बताया कि पार्टी अपनी विचारधारा का संदेश यहीं से देना चाहती है.

कांग्रेस की लड़ाई BJP-RSS की विचारधारा से है- खड़गे

कांग्रेस इस कार्यक्रम के जरिए अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव का बिगुल फूकंने की तैयारी में है. रैली को हम हैं तैयार नाम दिया गया है. जिसके जरिए पार्टी से लोगों को ज्यादा से ज्यादा जोड़ने की तैयारी है. कांग्रेस हमेशा से ये कहती रही है कि वह अपनी विचारधारा पर चलने वाली पार्टी है और बीजेपी-आरएसएस की विचारधारा से उसकी लड़ाई है.

“कांग्रेस पार्टी अपनी विचारधारा से कभी समझौता नहीं करेगी”

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि “कांग्रेस पार्टी अपनी विचारधारा से कभी समझौता नहीं करेगी. उसी पर पार्टी आगे बढ़ती रहेगी. इसके लिए नागपुर से संदेश दिया जाएगा.” जब कांग्रेस अध्यक्ष से 2024 चुनाव और रैली के कनेक्शन के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि “हर चीज में चुनाव नहीं होता है, ये तो एक उत्सव है. हालांकि इस रैली के जरिए हम अपने लोगों को संदेश देंगे कि 2024 को ध्यान में रखते हुए रणनीति बनाकर उसपर काम करने की जरूरत है.”

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: JDU के पोस्टर से OUT हुए ललन सिंह, दिल्ली में बैठक से पहले बड़ा सियासी संकेत

“कांग्रेस बदलाव का संदेश देने वाली है”

दूसरी ओर महाराष्ट्र कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष नाना पटोले ने महारैली को देश के लोगों के लिए एक ऐतिहासिक पल बताया है. उन्होंने कहा कि नागपुर से बीजेपी को हराने के लिए कांग्रेस बदलाव का संदेश देने वाली है, वहीं नागपुर से कांग्रेस विधायक निति राउत ने कहा कि कांग्रेस अगले साल होने वाले आम चुनाव के लिए यहां से शंखनाद करने वाली है. उन्होंने कहा कि यहां पर सिर्फ आरएसएस का मुख्यालय नहीं है, बल्कि ऐतिहासिक दीक्षा भूमि है. जहां बाबा साहब अंडेबकर ने बौद्ध धर्म अपनाया था.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

आजम खान पर ईडी का बड़ा शिकंजा: जौहर यूनिवर्सिटी की ₹426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क, मार्केट प्राइस ₹1,170 करोड़!

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सपा नेता आजम खान और मौलाना मोहम्मद…

4 hours ago

मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 का रीडेवलपमेंट: 60 साल पुरानी इमारत की जगह होगा अत्याधुनिक ‘गेटवे’, सालाना 2 करोड़ यात्रियों की क्षमता

छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (CSMIA) ने टर्मिनल 1 (T1) के पुनर्विकास की पहली कलात्मक…

4 hours ago

अंडमान-निकोबार से ‘टीबी मुक्त भारत’ अभियान का आगाज: PM मोदी के संकल्प को साकार करने के लिए LG डॉ. दिनेश शर्मा ने कर्मियों को दिलाई शपथ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के टीबी उन्मूलन के संकल्प को साकार करने के लिए अंडमान-निकोबार के…

5 hours ago

ANDAMAN NICOBAR: LG डॉ. दिनेश शर्मा की श्री विजयपुरम में विभागीय समीक्षा बैठक, अफसरों को निर्देश- जनहित के कार्यों में देरी बर्दाश्त नहीं!

श्री विजयपुरम स्थित लोक निवास में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने सभी विभागों की उच्चस्तरीय…

5 hours ago

‘जाणता राजा’ के ऐतिहासिक महामंचन का 250 कलाकारों के शानदार अभिनय के साथ भव्य समापन, अंतिम दिन भी गाजियाबाद में उमड़ा जनसैलाब

गाजियाबाद के सनसिटी में दिव्य प्रेम सेवा मिशन द्वारा आयोजित छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन…

6 hours ago