देश

Buxar: आक्रोश मार्च के दौरान बीजेपी नेता परशुराम चतुर्वेदी की हार्ट अटैक से मौत, खबर सुन रो पड़े अश्विनी चौबे

प्रशांत राय

Buxar: केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे पर हमले के विरोध में शामिल बीजेपी नेता परशुराम चतुर्वेदी का हार्ट अटैक से निधन हो गया. आक्रोश मार्च के दौरान शहीद भगत सिंह पार्क में हार्ट अटैक आने के बाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान डॉक्टर अनिल सिंह ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

बिहार के बक्सर (Buxar) में बीजेपी नेता परशुराम चतुर्वेदी की हार्ट अटैक से मौत हो गई है. बीजेपी के द्वारा निकाला गया प्रतिरोध मार्च के दौरान जैसे ही कार्यकर्ता शहीद भगत सिंह पार्क में पहुचे कुछ देर बाद वह मूर्छित होकर गिर पड़े. वहां मौजूद कार्यकर्ताओं और पत्रकारों ने उन्हें सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.

10 जनवरी की आधी रात में किसानों के ऊपर हुए लाठी चार्ज, 14 जनवरी को केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे पर हुए हमले के विरोध में शहर के ऐतिहासिक किला मैदान से बीजेपी के द्वारा विरोध मार्च निकाला गया था. हार्ट अटैक से महज कुछे देर पहले ही वे मीडिया से प्रतिरोध मार्च को लेकर बातचीत की थी.

हार्ट अटैक से हुई मौत

सदर अस्पताल में इलाज कर रहे डॉक्टर अनिल कुमार सिंह ने बताया कि बीजेपी नेता परशुराम चतुर्वेदी के नाक और मुंह से ब्लड आया है. हार्ट अटैक आने के कारण मौत प्रतीत हो रहा है.

फूट-फूट कर रोने लगे केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे

बीजेपी नेता परशुराम चतुर्वेदी के निधन की खबर सुन केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे अपने आंसू नहीं रोक पाए और रोने लगे. बक्सर में केंद्रीय मंत्री द्वारा जो आंदोलन चलाया जा रहा था, उसमें परशुराम चतुर्वेदी ने सक्रिय भूमिका निभाई थी. लेकिन उनके निधन ने अश्विनी चौबे को तोड़ दिया है.

 

ये भी पढ़ें: Bihar: केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने CM नीतीश कुमार पर साधा निशाना, मौन व्रत के दौरान मेरे ऊपर हुआ हमला, जंगलराज वालों को गोद में बैठा रही है सरकार

लड़ चुके हैं विधानसभा चुनाव

गौरतलब है कि साल 2020 में बक्सर (Buxar) विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ चुके बीजेपी नेता परशुराम चतुर्वेदी की मौत की सूचना मिलते ही राजनीतिक जगत में शोक की लहर है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

96 रन बनाकर भी पाकिस्तान को नहीं जिता सके हसन नवाज, बोले- ‘आज भी है उसका दर्द’

एशियन गेम्स फाइनल में भारत से मिली 19 रनों की हार पर पाकिस्तानी बल्लेबाज हसन…

7 minutes ago

दिवाली पर सजेगा कार बाजार: Hyundai Bayon और Renault Duster Hybrid की धमाकेदार एंट्री, जानें फीचर्स

दिवाली से पहले भारतीय कार बाजार में हुंडई Bayon और रेनॉ Duster Hybrid की एंट्री…

38 minutes ago

हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, 20 दिन तक अस्पताल में चली जिंदगी की जंग

Hemant Soren Mother Death: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का 78…

58 minutes ago

यूपी चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने बढ़ाई रफ्तार, राम विलास पासवान की पुण्यतिथि पर लखनऊ में दिखाएगी ताकत

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने अपनी…

1 hour ago

बुंदेलखंड में चीतों की दहाड़! सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में छोड़े गए दो चीते, वन्य पर्यटन को मिलेगा नया पंख

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो…

2 hours ago

सरकार के प्रमुख के रूप में 25 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री मोदी ने आडवाणी से लिया आशीर्वाद, कहा- उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन में सरकार के प्रमुख के रूप में लगातार…

2 hours ago