खेल

Women’s U19 T20 WC: लगातार दूसरे मैच में आया शेफाली और श्वेता का तूफान, 122 रन से जीती टीम इंडिया

U19 Women’s T20 World Cup, IND vs UAE: साउथ अफ्रीका में खेले जा रहे महिला अंडर 19 विश्व कप में टीम इंडिया की कप्तान शेफाली वर्मा (Shafali Verma ) का धुआंधार प्रदर्शन जारी है. पहले मैच में साउथ अफ्रीका (South Africa) के खिलाफ मात्र 16 गेंदों पर 45 रनों की तूफानी पारी खेलने वाली शेफाली ने यूएई के खिलाफ दूसरे मैच में भी अपनी आक्रामक बल्लेबाजी का जलवा बरकरार रखा. सिर्फ 26 गेंदों पर अर्धशतक जड़ने का कारनामा करने वाली शेफाली ने 34 गेंदों पर 12 चौके और 4 छक्के जड़ते हुए 78 रनों की दमदार पारी खेली. शेफाली के इस तूफानी करिश्मे के दम पर ही इंडिया ने 20 ओवरों मे 3 विकेट के नुकसान 219 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था. शेफाली के आलवा पिछले मैच की हीरो श्वेता सहरावत (Shweta Sehrawat) ने नाबाद 74 और विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष ने 49 रनों की पारी खेली.

श्वेता सेहरावत का भी दूसरा अर्धशतक
शेफाली वर्मा के साथ ओपनिंग करने वाली श्वेता सेहरावत ने भी अबतक खेले गए दोनों मैचों में यादगार प्रदर्शन किया है. साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले मैच में 57 गेंदों पर नाबाद 92 रन की पारी खेलने वाली श्वेता ने यूएई के खिलाफ भी अपनी दमदार बल्लेबाजी जारी रखी और 49 गेंदों पर नाबाद 74 रनों की पारी खेली. श्वेता की इस पारी में 10 जोरदार चौके शामिल थे. शेफाली और श्वेता ने मात्र 51 गेंदों पर 111 रनों की साझेदारी की. शेफाली और श्वेता की खतरनाक ओपनिंग जोड़ी सीनियर विमेन क्रिकेट टीम के भी वरदान साबित हो सकती है.

ये भी पढ़ें: श्रीलंका के साथ सीरीज से पहले नीम करोली बाबा के आश्रम पहुंचे थे Virat Kohli, जूलिया रॉबर्ट्स से लेकर जकरबर्ग तक हैं बाबा के भक्त

मैच हाईलाइट्स
बात अगर टीम इंडिया यूएई मैच की करें तो, यूएई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. टीम इंडिया ने 3 विकेट पर 219 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया. जिसमें सबसे बड़ा योगदान शेफाली और श्वेता सहरावत  का रहा. 220 के लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूएई की टीम 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर मात्र 97 रन बना सकी और 122 रन से मैच हार गई. टीम इंडिया की ये लगातार दूसरी जीत थी. पहले मैच में भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका को 7 विकेट से हराया था.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

दिवाली पर सजेगा कार बाजार: Hyundai Bayon और Renault Duster Hybrid की धमाकेदार एंट्री, जानें फीचर्स

दिवाली से पहले भारतीय कार बाजार में हुंडई Bayon और रेनॉ Duster Hybrid की एंट्री…

5 minutes ago

हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, 20 दिन तक अस्पताल में चली जिंदगी की जंग

Hemant Soren Mother Death: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का 78…

25 minutes ago

यूपी चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने बढ़ाई रफ्तार, राम विलास पासवान की पुण्यतिथि पर लखनऊ में दिखाएगी ताकत

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने अपनी…

41 minutes ago

बुंदेलखंड में चीतों की दहाड़! सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में छोड़े गए दो चीते, वन्य पर्यटन को मिलेगा नया पंख

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो…

1 hour ago

सरकार के प्रमुख के रूप में 25 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री मोदी ने आडवाणी से लिया आशीर्वाद, कहा- उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन में सरकार के प्रमुख के रूप में लगातार…

2 hours ago

चाइल्ड पोर्नोग्राफी पर Meta का बड़ा एक्शन: 6 महीने में भारत में 5.3 मिलियन पोस्ट्स पर चलाई कैंची

मेटा ने 2026 की पहली छमाही में भारत में बाल यौन शोषण से जुड़े 53…

2 hours ago