सोनिया गांधी (फोटो-सोशल मीडिया)
Sonia Gandhi: कर्नाटक विधानसभा चुनाव (Karnataka Assembly Elections 2023) में सियासी घमासान छिड़ा हुआ है. बजरंग दल पर बैन, द केरल स्टोरी, मुस्लिम आरक्षण जैसे मुद्दों पर बीजेपी और कांग्रेस नेताओं के बीच जमकर बयानबाजी हो रही है. इस बीच कांग्रेस की पूर्व अध्यक्षा सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) के एक बयान पर राजनीति गरमा गई है और उनके इस बयान के खिलाफ बीजेपी ने चुनाव आयोग का दरवाजा खटखटाया है. बीजेपी के प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव आयोग से सोनिया गांधी के बयान को लेकर शिकायत की है और साथ ही कड़ी कार्रवाई करने की मांग भी की है.
दिल्ली में बीजेपी के प्रतिनिधिमंडल के चुनाव आयोग से मिलने पर केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा, “उन्होंने (सोनिया गांधी) संप्रभुता शब्द का जानबूझकर प्रयोग किया है. इनका (कांग्रेस) घोषणापत्र टुकड़े-टुकड़े गैंग का एजेंडा है और भारत को कमजोर करने का एजेंडा भी है और इसलिए वे इस प्रकार के शब्द और मानसिकता का प्रयोग कर रहे हैं. कांग्रेस एक झूठ की बुनियाद पर प्रचार कर रही है.”
वहीं सोनिया गांधी के बयान पर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा, “उन्होंने जो संप्रभुता की बात कही है ये कांग्रेस पार्टी के सोच के मानसिक दिवालियापन का नतीजा है वोट के खातिर कुछ भी बोलना और कुछ भी कहना ये बहुत ही निंदनीय है और चिंताजनक है.” जेपी नड्डा ने कहा कि वो भी सांसद रही हैं और अभी भी हैं और खड़गे साहब भी रहे हैं. अगर कर्नाटक की संप्रभुता की बात करें तो कर्नाटक के हजारों लाखों लोगों ने जो आजादी की लड़ाई भारत के लिए लड़ी…ये उनका अपमान है लेकिन ये लोगों को खुश करने के लिए इस तरह के शब्द उपयोग कर रहे हैं.
जबकि जगदीश शेट्टार ने सोनिया गांधी के बयान पर कहा कि कांग्रेस ने कर्नाटक के विभाजन, भारत के विभाजन के बारे में कभी नहीं सोचा. सोनिया गांधी ने बस यह बताया कि संप्रभुता के लिए क्या खतरा है.
बता दें कि बीते शनिवार को कांग्रेस की पूर्व अध्यक्षा सोनिया गांधी ने हुबली में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया था. वहीं कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया गया, “सीपीसी चेयरपर्सन सोनिया गांधी ने 6.5 करोड़ कन्नड़ लोगों को एक मजबूत संदेश दिया है. कांग्रेस किसी को भी कर्नाटक की प्रतिष्ठा, संप्रुभता या अखंडता के लिए खतरा नहीं बनने देगी.” इसी बयान पर अब सियासी घमासान छिड़ा हुआ है.
इसको लेकर पीएम मोदी ने भी अपनी चुनावी रैली में कांग्रेस पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि कांग्रेस खुलकर कर्नाटक को भारत से अलग करने की वकालत कर रही है. पीएम मोदी ने कहा कि टुकड़े-टुकड़े गैंग की बीमारी कांग्रेस में इतनी ऊपर तक पहुंच जाएगी, मैंने सोचा नहीं था. पीएम ने कहा, “कांग्रेस, भारत के स्वतंत्रता संग्राम में योगदान देने वाले लाखों कन्नड़ स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान कर रही है. कांग्रेस ने भाई-भाई बांट दिया. कांग्रेस ने राज्यों को आपस में लड़ाया. कांग्रेस ने देश में जाति और सांप्रदायिक आग भड़काने में कोई कसर नहीं छोड़ी.”
-भारत एक्सप्रेस
Gorakhpur Mission Shakti Students Become Police officers: गोरखपुर में मिशन शक्ति के तहत 12वीं की…
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि नक्सलवाद ने पिछले पांच दशकों…
उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में 30 साल की सोशल मीडिया ब्लॉगर रीना ने अपने…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लद्दाख में करीब 3,350 करोड़ रुपये की पांच विकास परियोजनाओं का…
सरकार के दूरसंचार विभाग (डीओटी) ने टेलीकॉम ऑपरेटरों को 1 नवंबर, 2026 से अपने सभी…
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में लोग 'जय…