मच्छर काटने पर सूजन या फफोले? जानें क्या है स्किटर सिंड्रोम
By Shubhra Rai
IPL 2023
Gujarat Titans, IPL 2023: आईपीएल के 16वें सीजन का रोमांच हर दिन बढ़ता जा रहा है. जैसे-जैसे बचे हुए मैच की गिनती कम हो रही है, फैंस के बीच हलचल तेज होती जा रही है और उनके मन में सबसे बड़ा सवाल ये है कि आखिर इस बार ट्रॉफी पर किसका कब्जा होगा. हालांकि एक टीम ऐसी है जो बॉस की तरह इस रेस में सबसे आगे है. या यूं कह लीजिए 99.99% ऐसा लगा रहा है कि इस बार भी ट्रॉफी पर कब्जा इस टीम का ही होगा.
हालांकि 1% अब भी बाकी है क्योंकि “क्रिकेट अनिश्चितताओं” का खेल है और यहां कभी भी बाजी पलट सकती है. ये तो आप समझ ही गए होंगे की हम यहां बात डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात टाइटंस की कर रहे हैं जो मौजूदा सीजन में सबसे आगे है.
गुजरात की प्लेऑफ की राह आसान
हारी बाजी को कैसे जीती जाए कोई इस टीम से सीखे. आईपीएल 2023 में ये टीम धूम मचा रही है. हार्दिक पंड्या की अगुवाई में अपने पहली ही सीजन में ट्रॉफी पर कब्जा जमाने के बाद दूसरे सीजन में भी इस टीम का धमाकेदार परफॉर्मेंस जारी है. इतना ही नहीं इस लीग की सभी चैंपियन टीमें गुजरात के खिलाफ संघर्ष करती नजर आईं है. अब सवाल ये है कि क्या एक बार फिर IPL 2023 में टॉप पर काबिज गुजरात एक और ट्राफी अपने खाते में जोड़ लेगी.
ये भी पढ़ें: IPL 2023: पॉइंट्स टेबल में KKR और PBKS का हाल, अब हारना मना है!
गुजरात टाइटंस में है दम
IPL 2023 में इस टीम ने अब तक के अपने प्रदर्शन से बताया है कि पिछले सीजन की सफलता तुक्का नहीं बल्कि इनकी ताकत थी. अहमदाबाद के मैदान पर लखनऊ सुपरजायंट्स को 56 रन से हराते ही गुजरात के अब 11 मैचों के बाद 16 अंक हो गए हैं और वो पॉइंट्स टैली में नंबर वन पर है.
क्या है इस टीम में खास?
IPL की एक नहीं कई टीमें आपको संतुलित दिख जाएंगी. लेकिन, जो संतुलन गुजरात टाइटंस के टीम कॉम्बिनेशन में दिखती है, वो किसी और में नहीं. गुजरात टाइटंस के पास कोच और कप्तान की लाजवाब जोड़ी तो है ही. वहीं उनके पास कई धाकड़ मैच विनर हैं. गेंदबाजी की बात करे तो उनके पास मोहम्मद शमी लहराती गेंद है साथ ही राशिद की फिरकी भी कमाल है. ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा की गुजरात इस बार फिर भी इतिहास दोहरा सकती है.
इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…
दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…
PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…
UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…
India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…
रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…