देश

Tejashwi Surya ने खोला इंडिगो की फ्लाइट का इमरजेंसी गेट? कांग्रेस ने बीजेपी सांसद पर लगाए गंभीर आरोप

Indigo Flight: चेन्नई से तिरुचिरापल्ली जाने वाली इंडिगो फ्लाइट (Indigo Aircraft) का इमरजेंसी गेट खोलने का मामला सामने आया है. घटना पिछले महीने चेन्नई एयरपोर्ट(Chennai airport) की है. जहां एक शख्स ने फ्लाइट का इमरजेंसी गेट खोल दिया. लेकिन बाद में फ्लाइट में बैठे एक चश्मदीद के हवाले से दावा किया गया है कि बेंगलुरू साउथ से लोकसभा सांसद तेजस्वी सूर्या ने इमरजेंसी (Tejashwi Surya) गेट खोला था, लेकिन एयरलाइन ने उन्हें कुछ नहीं कहा. उनके साथ तमिलनाडु के बीजेपी अध्यक्ष के. अन्नामलाई भी थे.

फ्लाइट का इमरजेंसी गेट खोलने का मामला सामने आने पर कांग्रेस ने मंगलवार को बीजेपी सासंद पर जमकर निशाना साधा. कांग्रेस ने सवाल किया कि क्यों सरकार ने इस घटना को इतने लंबे समय तक छिपाए रखा.

कांग्रेस पार्टी ने कई ट्वीट कर साधा निशाना

कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सूरजेवाला ने इस मामले में ट्वीट कर बीजेपी से कई सवाल पूछे हैं. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि,”यह बीजेपी वीआईपी ब्राट्स हैं! आखिर एयरलाइन की शिकायत करने की हिम्मत कैसे हुई? क्या यह सत्ताधारी बीजेपी की एलीट क्लास का आर्दश हैं ? क्या इससे यात्रियों की सुरक्षा का समझौता नहीं होगा. ओह क्या आप बीजेपी के वीआईपी के बारे में सवाल नहीं पूछते!”

वहीं कर्नाटक कांग्रेस ने कहा कि- तेजस्वी सूर्या इसके उदारण हैं कि अगर नादान बच्चे को छूट दे दी जाए तो क्या होगा. बच्चे के विमान का आपात दरवाजा खोलने के कोशिश करने की शरारत सामने आई है. यात्रियों की जिंदगी के साथ यह मजाक क्यों? उन्होंने पूछा कि सरकार ने क्यों सूर्या द्वारा विमान सुरक्षा नियमों का उल्लंघन कर आपात द्वार खोलने की घटना को छिपाया.

‘क्या उनकी योजना आपदा लाने की थी’?

विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने सवाल किया, सांसद की मंशा क्या थी? क्या उनकी योजना आपदा लाने की थी? क्यों उन्हें माफी मांगने के बाद पीछे की सीट पर जाने को कहा गया? पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सवाल किया कि अगर विमान के उड़ान भरने के बाद अगर यह ‘मजाक किया गया होता और तबाही मचती तो उसके लिए कौन जिम्मेदार होता.

इस मामले पर उड्डयन नियामक नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि प्रक्रिया के तहत इस घटना की जानकारी दी गई और सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया गया.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

शादी का झांसा देकर लाखों की ठगी! जालौन में मैट्रिमोनियल साइट्स पर फर्जीवाड़ा करने वाला शातिर गिरोह बेनकाब

Jalaun News: जालौन पुलिस ने मैट्रिमोनियल साइट्स पर शादी का झांसा देकर युवतियों से ठगी…

11 minutes ago

बाबा कार्तिक उरांव जयंती: दूरदराज के आदिवासी गांव से ब्रिटेन तक का सफर, ऐसा था इस महान शख्सियत का जीवन

बाबा कार्तिक उरांव की 102वीं जयंती पर जानिए एक ऐसे महान व्यक्तित्व की प्रेरणादायक कहानी,…

17 minutes ago

करवा चौथ पर पति बना हैवान, पत्नी की हत्या कर खुद पुलिस को किया फोन

ग्वालियर में करवा चौथ के दिन पति ने प्रेम विवाह के 16 साल बाद अपनी…

29 minutes ago

कर्नाटक की राज्यपाल डॉ. सुधा यादव ने राष्ट्रपति मुर्मु और प्रधानमंत्री मोदी से की मुलाकात

कर्नाटक की राज्यपाल डॉ. सुधा यादव ने गुरुवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

38 minutes ago

कराची में ये क्या हो गया? उफन पड़े पाकिस्तानी हिंदू, ‘रामायण’ के लिए ढोल-नगाड़ों के साथ निकाली यात्रा

Pakistan News: पाकिस्तान के कराची में रणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'रामायण' को लेकर दिखा अनोखा…

42 minutes ago

अर्णव तूफान के चलते झारखंड के 7 जिलों में भारी बारिश का ‘ऑरेंज अलर्ट’, जानें कब मिलेगा छुटकारा?

चक्रवात 'अर्णव' के चलते झारखंड के 7 पश्चिमी जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश…

52 minutes ago