यूटिलिटी

इस आसान तरीके से पता लगाएं LPG सिलेंडर में कितनी बची है गैस, खत्म होने से पहले चलेगा पता

LPG Gas Cylinder:  हम में से अधिकतर लोग रसोई गैस सिलेंडर का उपयोग खाना बनाने के लिए करते हैं. अक्सर देखने को मिलता है कि रसोई गैस जब अचानक खत्म हो जाती है. उस दौरान हमें खाना बनाते समय कई तरह की दिक्कतें परेशान करने लगती हैं. ऐसे में मजबूरन लोगों को दोबारा अपने रसोई गैस सिलेंडर को भरवाने जाना पड़ता है. इसी कड़ी में आज हम आपको एक खास तरीके के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप इस बारे में पता कर सकते हैं कि आपके रसोई गैस सिलेंडर में कितनी गैस बची है?

जानिए आपके एलपीजी सिलेंडर में कितनी गैस बची है

ऐसे में आप पहले से ही इसको लेकर इंतजाम कर सकेंगे. आपके एलपीजी रसोई गैस सिलेंडर में कितनी गैस बची हुई है. इस बारे में आप एक गीले कपड़े की मदद लेकर पता कर सकते हैं. इसी सिलसिले में आइए जानते हैं उस खास तरीके के बारे में, जिसकी मदद से आप जान सकते हैं कि आपके रसोई गैस सिलेंडर में कितनी गैस बची है? इसका पता करने के लिए आपको एक गीले कपड़े को लेना है और उससे सिलेंडर को ढक देना है. कुछ मिनटों के बाद आपको गीले कपड़े को सिलेंडर के ऊपर से हटा देना है. इतनी देर तक सिलेंडर का काफी हिस्सा गीले कपड़े से पानी का ज्यादातर हिस्सा सोख लेगा. इसके कुछ देर बाद सिलेंडर का जो हिस्सा खाली होगा. वहां पानी सूख जाएगा.

 

 

इसके अलावा सिलेंडर के जितने हिस्से में नमी दिखेगी. उतने हिस्से में गैस मौजूद है. सिलेंडर के जितने हिस्से में एलपीजी गैस होती है. उस हिस्से में पानी को सूखने में थोड़ा ज्यादा समय लगता है.

ये भी पढ़ें-Rhea Chakraborty: सीढ़ियां चढ़ते वक्त मुंह के बल गिरने से बचीं रिया तो पैपराजी पर भड़कीं, यूजर्स बोले- और कितना…

बता दें कि इसके अलावा सिलेंडर का जो हिस्सा खाली होता है. वह अंदर से गर्म होता है. ऐसे में सिलेंडर के उस हिस्से में पानी जल्दी सूख जाता है. बजाए उस हिस्से के जहां पर एलपीजी गैस होती है. इस आसान तरीके से आप पता कर सकते हैं आपके एलपीजी गैस सिलेंडर में कितनी गैस बची हुई है.

-भारत एक्सप्रेस

Sonali Thakur

Recent Posts

अर्णव तूफान के चलते झारखंड के 7 जिलों में भारी बारिश का ‘ऑरेंज अलर्ट’, जानें कब मिलेगा छुटकारा?

चक्रवात 'अर्णव' के चलते झारखंड के 7 पश्चिमी जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश…

1 minute ago

EPFO Update: क्या सुरक्षित रहेगी कर्मचारियों की मेहनत की कमाई? EPFO के इस नए प्रस्ताव से मची हलचल

EPFO News: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) अपने सदस्यों की बचत का एक हिस्सा अब…

9 minutes ago

योगी अकेले मैदान में, संगठन कहां खड़ा है?

उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा के सामने सबसे बड़ी चुनौती योगी…

13 minutes ago

‘ये कैसे भाई-बहन… नीयत ठीक नहीं’, लव गिल-स्काउट विवाद पर गौहर खान का रिएक्शन

Bigg Boss 20: लव गिल और स्काउट की नजदीकियों पर विवाद के बीच गौहर खान…

23 minutes ago

यूपी भाजपा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर उत्साहित, 2027 विधानसभा चुनाव के लिए बनेगा रोडमैप

उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपनी…

34 minutes ago

किराया 625 और मांगा 1479…विरोध करने पर ड्राइवर ने की महिला से बदसलूकी और दी धमकी

गुरुग्राम में ऐप पर ₹625 किराया होने के बावजूद महिला से ₹1479 वसूलने और विरोध…

36 minutes ago