बिजनेस

Petrol Diesel Price Today: आज पेट्रोल-डीजल के दाम घटे या बढ़े? जानें आपके शहर में क्या है रेट

Petrol Diesel Price Today: इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव के बाद आज सुबह तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की नई दरें जारी की हैं. देश के कई शहरों में तेल की कीमतें जहां आज भी स्थिर हैं, वहीं कुछ जगहों पर इनके दामों में परिवर्तन भी किया गया है. आइए जानते हैं देश के चार महानगरों समेत इन शहरों में तेल की कीमतें.

देश के चार महानगरों में आज के दिन ईधन की कीमतें

आज देश की राजधानी दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल 96.72 रुपये तो डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर की दर से मिल रहा है. मुंबई में पेट्रोल की कीमत आज 106.31 रुपये, वहीं डीजल की दर 94.27 रुपये प्रति लीटर है. कोलकाता में पेट्रोल आज 106.03 रुपये के रेट से बिक रहा है, जबकि डीजल की दर 92.76 रुपये प्रति लीटर है. बात करें चेन्नई महानगर में पेट्रोल की दर की तो आज यहां पेट्रोल 102.63 रुपये प्रति लीटर तो डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर के दाम पर बिक रहा है.

इन शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हुआ बदलाव

झांसी, भोपाल, जबलपुर, नोएडा, गोरखपुर, गाजियाबाद, बनारस, लखनऊ, कानपुर, जयपुर, अजमेर, चंडीगढ, रेवाड़ी और मेरठ में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कुछ परिवर्तन किया गया है. देश में आज जहां कुछ शहरों में पेट्रोल के दाम घटे हैं तो कुछ स्थानों पर इसके दाम बढ़े भी हैं.

इसे भी पढ़ें: Stock market live: मिले जुले ग्लोबल संकेतों के बीच सपाट खुले भारतीय बाजार

जाने गौतमबुद्ध नगर, जयपुर और पटना समेत इन शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमतें

गौतमबुद्ध नगर में पेट्रोल आज 96.65 रुपये तो डीजल 89.82 रुपये प्रति लीटर की दर से मिल रहा है. वहीं गाजियाबाद में पेट्रोल 96.58 रुपये और डीजल 89.76 रुपये प्रति लीटर के रेट से मिल रहा है. बिहार के पटना में पेट्रोल 107.74 रुपये तो डीजल 94.51 रुपये प्रति लीटर की दर से बिक रहा है.

यूपी के लखनऊ में पेट्रोल की कीमत आज 96.57 रुपये तो डीजल 89.76 रुपये प्रति लीटर की दर से मिल रहा है. गुरुग्राम में आज एक लीटर पेट्रोल की कीमत 97.10 रुपये तो डीजल का दाम 89.96 रुपये प्रति लीटर है. वहीं जयपुर में पेट्रोल 108.62 रुपये प्रति लीटर तो एक लीटर डीजल की दर 93.85 रुपये है.

पंजाब के चंडीगढ़ में आज पेट्रोल की कीमत 96.20 रुपये तो डीजल की दर 84.26 रुपये प्रति लीटर है. यूपी के वाराणसी में पेट्रोल 97.49 रुपये और डीजल 90.67 रुपये की दर से बिक रहा है. मेरठ में आज एक लीटर पेट्रोल की कीमत जहां 96.43 रुपये रही, वहीं यहां डीजल 89.61 रुपये प्रति लीटर की कीमत पर बिक रहा है. मध्य प्रदेश के भोपाल में आज एक लीटर पेट्रोल का दाम 108.65 रुपये तो डीजल की दर 93.90 रुपये प्रति लीटर है.

Rohit Rai

Recent Posts

सिर्फ कलाकृति नहीं, सांस्कृतिक पहचान हैं ये रंग! दिल्ली में सजी ‘रंगमंजूषा’ प्रदर्शनी, Bharat Express पर संस्कार भारती की झलक

Sanskar Bharati Art Exhibition: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में संस्कार भारती द्वारा आयोजित पांच दिवसीय 'रंगमंजूषा'…

9 minutes ago

सोनिया गांधी को ललन सिंह का करारा जवाब, बोले- नीतीश कुमार को किसी के सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं

Lalan Singh On Sonia Gandhi: सोनिया गांधी के कथित बयान पर JDU नेता और केंद्रीय…

9 minutes ago

डीयू छात्र संघ चुनाव मामले में NSUI को झटका, हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका

दिल्ली हाई कोर्ट ने दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) चुनाव को चुनौती देने वाली NSUI…

9 minutes ago

सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: 80 साल के मालिक हरिराम गुप्ता को कोर्ट से बड़ा झटका, मेडिकल बेल खारिज

दिल्ली के सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा मामले में गिरफ्तार बिल्डिंग मालिक हरिराम गुप्ता को पटियाला…

14 minutes ago

PM मोदी और US प्रेसिडेंट ट्रंप में फोन पर अहम बातचीत: ट्रेड, डिफेंस और क्रिटिकल टेक्नोलॉजी पर हुई व्यापक समीक्षा

MODI-TRUMP HIGH LEVEL TALKS: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच बुधवार…

37 minutes ago

‘पड़ोसी को बाप, भैया को सैंया’ बाबा बागेश्वर के बयान पर पंजाब में बवाल, शाही इमाम ने दे दिया अल्टीमेटम

Dhirendra Krishna Shastri: लुधियाना में हनुमंत कथा के दौरान धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि पंजाब…

38 minutes ago