बीजेपी सांसद उपेन्द्र रावत
BJP MP Upendra Rawat: लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने 2 मार्च को 195 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की थी. जिसमें उत्तर प्रदेश की बाराबंकी सीट से मौजूदा सांसद उपेन्द्र रावत को प्रत्याशी बनाया गया था. अब उपेन्द्र रावत ने अपना टिकट वापस करते हुए दावेदारी वापस ले ली है. इससे पहले भोजपुरी एक्टर पवन सिंह ने भी लोकसभा टिकट वापस किया था. उन्हें पश्चिम बंगाल की आसनसोल लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया गया था.
बीजेपी सांसद उपेन्द्र रावत सोशल मीडिया पर एक अश्लील वीडियो तेजी के साथ वायरल हो रहा है. कथित तौर पर इस वीडियो के सामने आने के बाद उपेन्द्र रावत ने टिकट वापस किया है.
उपेन्द्र रावत ने टिकट वापस करते हुए कहा कि “मैं तब तक चुनाव नहीं लड़ूंगा जब तक निर्दोष साबित नहीं हो जाता.” उन्होंने वीडियो वायरल होने के बाद एक बयान जारी किया है. जिसमें उन्होंने बताया है कि ये उनका वीडियो नहीं है. ये फेक वीडियो AI के जरिए बनाया गया है. इस वीडियो में उनका सिर्फ चेहरा लगाकर इसे वायरल किया गया है. बीजेपी सांसद उपेन्द्र रावत के प्रतिनिधि दिनेशचंद्र रावत ने मामले की शिकायत दर्ज कराकर जांच की मांग की है.
यह भी पढ़ें- लालू यादव के तंज पर पीएम का पलटवार, बोले- देश मेरा परिवार, नड्डा-शाह ने X पर नाम के आगे ‘मोदी का परिवार’ लिखा
उपेन्द्र रावत ने अपने बयान में आगे कहा है कि ये सभी वीडियो 2022 और 2023 के हैं. उन्हें बदनाम करने की मंशा से अश्लील वीडियो बनाकर वायरल किए गए हैं. इससे उनकी छवि खराब करने की पूरी कोशिश की गई है. उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने भी ये घिनौना कृत्य किया है, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई पुलिस की ओर से की जाएगी.
-भारत एक्सप्रेस
Diwali Safety Tips: दिवाली के दौरान पटाखों से होने वाले हादसों से निपटने के लिए…
मध्य प्रदेश के रतलाम स्थित महालक्ष्मी मंदिर में दिवाली पर भक्त कैश और गहने चढ़ाते…
Ramayana Box Office: अमेरिकी बॉक्स ऑफिस पर 'रामायण' को 'गॉडजिला माइनस जीरो' से कड़ी टक्कर…
Pakistan Diwali News: पाकिस्तान में राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने हिंदू समुदाय को दिवाली की बधाई…
Jensen Huang China Spy: जेन्सन हुआंग के संपर्क में एलिस हुआंग नाम की एक महिला…
Japan Earthquake 2026: जापान में 5.7 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप से धरती कांप उठी, जिसमें…