लाइफस्टाइल

साधारण बैंगन की सब्जी खाकर हो गए हैं बोर? ट्राई करें ये मसालेदार बैंगन का भर्ता

Baingan Bharta Recipe: लोग अक्सर बैंगन खा खाकर बोर हो जाते हैं, ऐसे में बैंगन का भर्ता एक मसालेदार और टेस्टी डिश है, जिसे आप मजे से खा सकते हैं. बैंगन का भर्ता ग्रिल्ड बैंगन को प्याज, टमाटर और मसालों के साथ भूनकर तैयार किया जाता है. आमतौर पर बैंगन भर्ता का मतलब बैंगन मैश होता है. यह कोई साधारण मैश नहीं है बल्कि इसका भरपूर स्वाद आग में भुनने से आता है. हालाँकि बैंगन भर्ता की उत्पत्ति भारतीय उपमहाद्वीप के पंजाब क्षेत्र में हुई थी, लेकिन यह पूरे भारत में कई तरह से बनाया जाता है. बहुत से परिवार इन्हें नियमित रूप से अपने भोजन के लिए भी बनाते हैं. आइए हम आपको बताते हैं बैगन भर्ता बनाने की रेसिपी.

बैंगन का भर्ता बनाने के लिए सामग्री (Baingan Bharta Recipe)

2 बड़ा बैंगन
2 मीडियम बारीक कटे प्याज
3 बारीक कटे टमाटर
250 ग्राम दही
2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1 चम्मच हल्दी पाउडर
1 चम्मच धनिया पाउडर
स्वादानुसार नमक
1/2 कप तेल
2 चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट
1 चम्मच गरम मसाला
4 बारीक कटे हरी मिर्च
बारीक कटे हरा धनिया

यह भी पढ़ें : ये हैं दनिया के सबसे महंगे फल, कीमत सुन छूट जाएंगे छक्के

बैंगन का भर्ता बनाने की विधि (Baingan Bharta Recipe)

बैंगन भर्ता बनाने के लिए सबसे पहले बैंगन को आंच पर रख कर भून लें. जब बैंगन पक जाए और काला हो जाए तो उसका छिलका उतार लें. अब बैंगन को मैश कर लें. अब एक पैन को गर्म कर लें, फिर उसमें तेल डालकर गर्म होने दें. अब इसमें बारीक कटा प्याज डाल दें. फिर उसे अच्छी तरह से फ्राई करें. इसमें अदरक और लहसुन का पेस्ट डालकर अच्छे से मिला दें. अब इसमें कटे हुए टमाटर डाल लें. फिर इसे अच्छे से सुनहरा होने तक भूने. अब इसमें लाल मिर्ची, धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर, गरम मसाला और स्वादानुसार नमक डालें. फिर इसे अच्छे से मिला लें. अब इसमें दही डालकर मिक्स करें. अब इसमें मैश किए हुए बैंगन को डालें और अच्छे से मिलाएं. अभी इसे पांच मिनट तक चलाते हुए अच्छे से मिलाएं। तैयार है गरमा गरम बैंगन का भर्ता। गार्निश करने के लिए आप बारीक कटे हरी मिर्च, हरा धनिया और गरम मसालों का इस्तेमाल कर सकते हैं. आप इसे रोटी के साथ सर्व कर सकते हैं.

Uma Sharma

Recent Posts

मां दुर्गा के स्वागत को तैयार वैषाली कालीबाड़ी, महाषष्ठी से विजयादशमी तक होंगे ये खास आयोजन

वैषाली कालीबाड़ी सांस्कृतिक संघ की ओर से शारदोत्सव 2026 का आयोजन 16 से 21 अक्टूबर…

3 minutes ago

डबरा में शराब दुकान के विरोध में चक्काजाम करने वाले 8 लोगों समेत एक अज्ञात पर मामला दर्ज, एसडीओपी ने दी जानकारी

डबरा के पिछोर तिराहे पर अवैध शराब बिक्री और दुकान के विरोध में चक्काजाम करने…

5 minutes ago

राजस्थान से ला रहे थे मौत का काला कारोबार! एमपी के मोहना में 50 ग्राम स्मैक के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

मध्य प्रदेश के मोहना में पुलिस ने स्मैक तस्करी के एक गिरोह का पर्दाफाश करते…

7 minutes ago

यूपी में घूमते थे रक्तबीज जैसे माफिया…! नवरात्रि की पावन सप्तमी पर बधाई देते हुए क्या बोल गए सीएम योगी?

शारदीय नवरात्रि की महासप्तमी पर CM योगी आदित्यनाथ ने 2017 से पहले के उत्तर प्रदेश…

32 minutes ago

न्यूजीलैंड दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान, 4 दिग्गजों को किया इग्नोर; क्या खत्म होगा करियर?

न्यूजीलैंड दौरे पर जाने वाली टीम इंडिया के स्क्वाड से मोहम्मद शमी, रवींद्र जडेजा, युजवेंद्र…

38 minutes ago

बिहार: दुर्गा पूजा का मेला देखने गए 18 साल के छात्र की गोली मारकर हत्या, आरा में फैली सनसनी

बिहार के भोजपुर जिले के पवना बाजार में दुर्गा पूजा का मेला देखने गए 18…

41 minutes ago