देश

Lucknow News: लखनऊ में सड़क धंसने पर सपा ने साधा योगी सरकार पर निशाना, PWD ने दी सफाई, Video वायरल

Lucknow News: उत्तर प्रदेश में पिछले दो दिन से हो रही भारी बारिश के कारण जगह-जगह सड़कें धंस गई हैं. राजधानी लखनऊ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दिखाई दे रहा है कि बारिश के बाद सड़क धंसने से एक बड़ा सा गड्ढा बन गया है और उसके किनारे पर लाल रंग की कार खतरनाक तरीके से लटकी हुई नजर आ रही है. घटना विकास नगर इलाके की है.

गनीमत ये रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ और गड्ढे के किनारे पर लटकी हुई कार को क्रेन की मदद से बाहर निकाल लिया गया. साथ ही ट्रैफिक पुलिस ने रूट डायवर्ट कर स्थिति पर काबू पा लिया गया, लेकिन इतनी देर में इससे संबंधित कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगे.

इस वीडियो को शेयर करते हुए विपक्षी सपा ने योगी आदित्यनाथ सरकार पर निशाना साधते हुए भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है.

सपा (समाजवादी पार्टी) ने भी एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ‘योगी सरकार मतलब भ्रष्टाचार की गारंटी!’ इसी के साथ ही आगे लिखा, ‘लखनऊ के विकास नगर में हल्की सी बारिश में बीच सड़क पर हुआ कई फुट गहरा गड्ढा. गड्ढे में गिरने से बाल बाल बची सड़क पर चल रही कार.’ आगे लिखा गया, ‘विकास के नाम पर केवल अपना विकास कर रही भाजपा. जनता देगी अपने वोट से जवाब.’

ये भी पढ़ें-UP News: सपा MLC लाल बिहारी यादव की याचिका पर 5 मार्च को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट, जानें क्या है मामला

क्या कहा लोक निर्माण विभाग ने

छिछालेदर होने के बाद अब लोक निर्माण विभाग (PWD) ने इस पूरे प्रकरण पर सफाई दी है और गड्ढा होने का कारण बताया है. विभाग ने सफाई देते हुए कहा है कि जल निगम की पाइपलाइन में हुए पानी का रिसाव सड़क धंसने का कारण बनी. इसकी मरम्मत का काम किया जा रहा है.

विभाग ने अपने बयान में ये भी कहा है कि 3 मार्च को दोपहर गुलाचीन मंदिर से शिव मंदिर होते हुए लेबर अड्डा जाने वाले मार्ग अचानक धंसने पर 7 मीटर लंबा, 5 मीटर चौड़ा और 5 मीटर गहरा गड्ढा बन गया, जिसकी वजह इस रूट पर यातायात प्रभावित हुआ.

पीडब्ल्यूडी के अनुसार, प्रभारी अभियंताओं ने इसका संज्ञान लेते हुए घटनास्थल का निरीक्षण किया है. यह पाया गया कि सड़क के नीचे गहराई में पड़ी हुई जल निगम की ट्रंक सीवर लाइन से लगातार पानी का रिसाव हो रहा था, जिसकी वजह से मिट्टी धंसने से सड़क पर गड्ढा बन गया. इस सड़क की तत्काल मरम्मत के लिए जल निगम की कार्यदायी संस्था को भी कार्यस्थल पर बुलाया गया है.

ये भी कहा गया कि जल निगम की ओर से सीवर लाइन से हो रही लीकेज की मरम्मत की जा रही है. सीवर लाइन की मरम्मत होने के बाद पीडब्ल्यूडी तत्काल सड़क की मरम्मत का काम पूरा कर दिया जाएगा.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

विधान परिषद चुनाव में किसका पलड़ा भारी? यूपी, बिहार समेत 4 राज्यों में वोटिंग, 27 अक्टूबर को नतीजे

MLC Elections: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक में विधान परिषद की 28 सीटों पर मतदान…

23 minutes ago

Gajkesari Rajyog 2026: नवंबर की शुरुआत में बनेगा सबसे दुर्लभ ‘गजकेसरी राजयोग’! इन 3 राशियों पर होगी छप्परफाड़ धनवर्षा

Gajkesari Rajyog 2026: वैदिक ज्योतिष के अनुसार, नवंबर 2026 की शुरुआत में सिंह राशि में…

38 minutes ago

दिल्ली में वाहन चोरी, रांची में ठिकाना! कांके में रेड के दौरान 2 थार और 4 बाइक बरामद

रांची के कांके में दिल्ली पुलिस और स्थानीय पुलिस की संयुक्त छापेमारी में दो थार…

48 minutes ago

काशी के आसमान में गरजे राफेल-सुखोई: ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो में वायुसेना के करतबों ने किया मंत्रमुग्ध

वाराणसी में भारतीय वायुसेना के ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो में राफेल, सुखोई-30 MKI, तेजस…

56 minutes ago

‘थूककर चाटने वाला…’ Ex गर्लफ्रेंड अक्षरा सिंह के पास लौटेंगे पवन सिंह! पत्नी ज्योति ने कसा तंज

पवन सिंह के अक्षरा सिंह से माफी मांगने के बाद पत्नी ज्योति सिंह का वीडियो…

1 hour ago