BJP सांसद के सहयोग से बलिया में मुलायम सिंह की स्मृति में बनेगा संवाद केन्द्र
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी (SP) के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की स्मृति में बलिया में संवाद केन्द्र बनाने का ऐलान किया गया है. इसकी पहल बलिया से भारतीय जनता पार्टी (BJP) से बलिया के लोकसभा सदस्य वीरेन्द्र सिंह मस्त ने किया है. स्व. मुलायम सिंह यादव की स्मृति में संवाद केन्द्र बनवाने के लिए सासंद निधी से 25 लाख रुपये देने की संस्तुति की गई है.
सासंद वीरेन्द्र सिंह मस्त ने बलिया के जिलाधिकारी को पत्र लिखकर बलिया जिला मुख्यालय में स्थित सिविल कचहरी में 25 लाख रुपये की लागत से मुलायम सिंह यादव की स्मृती में संवाद केन्द्र बनवाने का प्रस्ताव दिया है.
BJP सासंद नें इसका नाम धरती पुत्र मुलायम सिंह यादव संवाद भवन रखने की घोषणा की है. पत्र में BJP सांसद ने SP संस्थापक की तारीफ करते हुए उन्हें विलक्षण प्रतिभा का धनी बताया है. उन्होंने कहा है कि मुलायम सिंह यादव को जमीन से जुड़े नेता है. उन्होंने मुलायम सिंह यादव की स्मृति में बलिया सिविल कचहरी परिसर में सासंद निधी से 25 लाख रुपये स्वीकृति प्रदान की है. उन्होंने कहा कि इस भवन का नाम ‘धरती पुत्र मुलायम सिंह यादव संवाद भवन’ रखने का प्रस्ताव भी दे दिया गया है.
-भारत एक्सप्रेस
Nepal Weather Update: नेपाल में पिछले दिनों आई भीषण बाढ़ से दो दिन में 27…
Indore MY Hospital Snake: इंदौर के महाराजा यशवंतराव अस्पताल की नई OPD में मंगलवार सुबह…
Muzaffarnagar Temple case: मुजफ्फरनगर में मंदिर परिसर में एक युवक की कथित तौर पर लात-घूंसों…
विथ्या रामराज ने एशियन गेम्स 2026 की 400 मीटर हर्डल्स में 54.75 सेकंड का समय…
समस्तीपुर के हरदासपुर में बाढ़ राहत सामग्री बांटने के दौरान खतरनाक अव्यवस्था का वीडियो सामने…
उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां…